{"_id":"65830c8fdf742ee7ba0cf433","slug":"mp-congress-patwari-will-work-with-kamal-nath-s-team-will-hold-first-protest-across-the-state-on-22nd-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Congress: कमलनाथ की ही टीम के साथ काम करेंगे पटवारी, 22 को प्रदेशभर में करेंगे पहला विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Congress: कमलनाथ की ही टीम के साथ काम करेंगे पटवारी, 22 को प्रदेशभर में करेंगे पहला विरोध प्रदर्शन
Wed, 20 Dec 2023 09:18 PM IST
नितिन तिवारी
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
Published by: नितिन तिवारी
Updated Wed, 20 Dec 2023 09:18 PM IST
सार
कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रभारी, सह प्रभारी, मीडिया, सोशल मीडिया के पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पटवारी ने निर्देश जारी किये।
विज्ञापन
कमलनाथ ओर जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की टीम के साथ ही काम करने का निर्णय लिया है। फ़िलहाल वे पुरानी टीम में कोई परिवर्तन नहीं करेंगे। पटवारी ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का यथावत निर्वहन करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी पूर्व की भांति यथावत अपना कार्य करते रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला में नियुक्त जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, मीडिया/ सोशल मीडिया के पदाधिकारी, विभाग/ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी, वर्तमान में अपने दायित्वों का यथावत निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करते रहेंगे। सिंह ने उक्त संबंध में सभी जिला/ शहर कांग्रेस कमेटियों, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, जिला प्रभारी, जिला संगठन मंत्री, विभाग और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को पत्र जारी कर जानकारी प्रेषित की है।
22 को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
लोकसभा-राज्यसभा के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस 22 दिसम्बर को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। एआईसीसी के निर्देश पर ये प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के सभी जिला/शहर कांग्रेेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मोर्चा संगठनों और विभागों के अध्यक्षों को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा है कि उक्त प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश, जिला, ब्लाक पदाधिकारी, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन, विभागों, प्रकोष्ठों के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें