फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Congress MLAs Denied Charges Of Misbehavior With Woman In Train

MP News: ट्रेन में महिला से बदसलूकी के आरोपों को कांग्रेस विधायकों ने नकारा, कहा- पुरुषों को भी चाहिए सुरक्षा

Sat, 08 Oct 2022 12:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 08 Oct 2022 12:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के दोनों विधायकों ने महिला से बदसलूकी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। एक विधायक तो यह भी बोल गए कि सागर में पुलिस आई तो पता चला कि हमने छेड़खानी कर दी है। अब तो महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी सुरक्षा की जरूरत है। 
 

विज्ञापन
MP Congress MLAs Denied Charges Of Misbehavior With Woman In Train
सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा और भोपाल के बीच चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला ने शुक्रवार को सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ पर बदसलूकी पर आरोप लगाया था। उसका आरोप है कि दोनों कांग्रेस विधायकों ने शराब पी रखी थी। दोनों की गाली-गलौज की वजह से सात महीने का उसका मासूम बच्चा सो नहीं सका। रेलवे पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस पर दोनों विधायकों की सफाई आई है। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि वह बहन ऐसा आरोप क्यों लगा रही है, यह तो वह जाने। जब मैं सतना से नौ बजे के करीब ट्रेन में चढ़ा हूं तो वह मेरी सीट पर पहले से लेटी हुई थी। मुझे मेरे साथी ने बताया कि इनके साथ बच्चा भी है। हमने उनसे कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। मैं ऊपर सो जाउंगा। कटनी में विधायक साथी सुनील सराफ जी आए। उनसे दुआ-सलाम हुई। उनकी सीट भी उसी कूपे में थी। रेलवे स्टाफ ने टेबल लगाई। हमने साथ में डिनर किया। इस दौरान हमारी बातचीत हुई। हो सकता है कि उस बहन को उसका बुरा लगा हो। यह उनकी अपनी प्राइवेसी का मामला हो सकता है। उनके साथ बदसलूकी का मामला तो कतई नहीं है। उस कूपे में चार बर्थ थी। हम दोनों विधायक थे, वह महिला थी और एक अन्य सज्जन रीवा से थे। आप उनसे पूछेंगे तो बेहतर जवाब दे सकेंगे। 
विज्ञापन


वहीं, कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कहा कि सागर में जब पुलिस आई तो हम जाने कि हमने छेड़खानी कर दी है। आप लोग बताओ कि दो-दो विधायक ऐसा करेंगे? सौगंध खाकर कह रहे हैं कि हमने महिला का चेहरा तक नहीं देखा। हमें तो साजिश की बू आ रही है। एक पत्रकार साथी ने बताया कि शिकायत में हमारी विधानसभा का नाम, उम्र तक लिखी है। आप कैसे जानती होंगी कि हमारी उम्र कितनी है? यह तो साजिश है। देख लिया कि दो-दो कांग्रेस विधायक हैं। बोले-रगड़ दो। बर्थ या सीट को लेकर बात हो रही है तो चरित्र पर क्यों छीटें उछाल रही हो। महिला का या पुरुष का चरित्र इतना सस्ता है क्या? कहते हैं कि महिला को सुरक्षा की जरूरत है। मैं कह रहा हूं कि पुरुष भी अब सुरक्षित नहीं है। उसे भी सुरक्षा की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या लिखा था महिला ने शिकायत में 
महिला ने अपनी शिकायत में लिखा कि उसके पति वकील है और वह सात माह के बेटे के साथ छह अक्टूबर को रीवा से रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) की यात्रा रेवांचल एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट में कर रही थी। रात करीब 11:50 बजे सामने वाली बर्थ पर सफर कर रहे कोतमा विधायक सुनील सराफ और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने पास वाली बर्थ पर खाना खाया। इस दौरान दोनों नशे में थे। गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। कंधे पर हाथ लगाकर मुझे उठाया। दोनों बुरी नीयत से उसे देख रहे थे। महिला के अनुसार उसने दोनों से अनुरोध भी किया कि बच्चा सो रहा है। जोर-जोर से बात न करें, तब भी दोनों नहीं माने और गाली-गलौज करने लगे। तब उसने अपने पति को घटनाक्रम की जानकारी दी। उनकी शिकायत पर सागर रेलवे स्टेशन पर पुलिस कूपे में आई और सीट बदल दी। जब वह नई सीट पर जाने लगी तब सुनील सराफ ने यह कहा कि आप क्यों परेशान हो रही हो? उसने टीटीई और सागर पुलिस को दोनों को उतारने को कहा, लेकिन पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed