फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Congress MLA reached the assembly with a bowl on the second day, Finance Minister tabled supplementary bud

MP: दूसरे दिन विधानसभा में कटोरा लेकर पहुंचे कांग्रेस MLA, वित्त मंत्री ने पटल पर रखा 22460 करोड़ का पूरक बजट

Tue, 17 Dec 2024 07:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 Dec 2024 07:16 PM IST
सार

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने मध्य प्रदेश में बढ़ते हुए कर्ज को मुद्दा बनाया और तमाम विधायक अपने हाथ में कटोरा लेकर गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि मध्य प्रदेश में लगातार कर्ज बढ़ रहा है। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्ज ले रहे है। पूरा प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है।

विज्ञापन
MP: Congress MLA reached the assembly with a bowl on the second day, Finance Minister tabled supplementary bud
कांग्रेस विधायक लोटा लेकर विधानसभा पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा। सुबह कांग्रेस विधायक हाथ में कटोरा लेकर विधानसभा परिसर में पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते कर्ज को मुद्दा बनाकर गांधी प्रतिमा के पास जमकर नारेबाजी की। वहीं, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन के पटेल पर 22,460 करोड़ रुपये का पूरक बजट रखा। इस पर बुधवार को चार घंटे चर्चा होगी। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने मध्य प्रदेश में बढ़ते हुए कर्ज को मुद्दा बनाया और तमाम विधायक अपने हाथ में कटोरा लेकर गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि मध्य प्रदेश में लगातार कर्ज बढ़ रहा है। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्ज ले रहे है। पूरा प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है। 
विज्ञापन


सरकार में गुटबाजी : सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार के अंदर गुटबाजी चल रही है। मंत्री ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा को आत्मचिंतन करना चाहिए। भाजपा के विधायक ही सवाल उठा रहे हैं। सरकार के कोई काम नहीं हो रहे हैं। यदि सरकार ने कोई काम किया है तो विकास पर श्वेतपत्र लेकर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि स्वयं तो कर्ज लेकर घी पी रहे हैं और जनता पर बोझ बढ़ा रहे हैं। वहीं, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि सरकार ने 3 लाख 85 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। इसके चलते प्रदेश के हर नागरिक पर 55 हजार रुपये का कर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि इस कर्ज से विकास के काम होते तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इससे भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के काम करती तो बेरोजगारी क्यों बढ़ती। उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज पर श्वेत पत्र लाकर जानकारी दें। कर्ज का पैसा कहां और कैसे खर्च हो रहा है। इसकी जानकारी दें। 
विज्ञापन


कर्ज तीन प्रतिशत की सीमा में : शुक्ल
वहीं, कांग्रेस के आरोप पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर सियासत कर रही हैं। मध्य प्रदेश में विकास के लिए कर्ज लिया जा रहा है। यह सकल घरेलू उत्पाद के तीन प्रतिशत की सीमा के अंदर है। कांग्रेस को जब मौका मिला था, उसने प्रदेश को बीमारू बनाया था। प्रदेश की तरक्की के लिए कर्ज लेना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला विधायकों को प्रश्न पूछने की व्यवस्था 
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में मंगलवार को सिर्फ महिला विधायकों से प्रश्न पूछने की व्यवस्था दी। इसमें कांग्रेस विधायक रामसिया भारती ने आंगनवाड़ी केंद्रों में अनियमिता होने, पोषण में गड़बड़ी का मामला उठाया। इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रश्न का जवाब में उत्तर दिया। इसके बाद विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि एक ही आंगनवाड़ी केंद्रों पर सांझा चूल्हा में एक ही समूह को 8 से 10 स्थानों पर यानि आंगनवाड़ी केंद्र पर भोजन नाश्ता दिए जाने के कार्य किए जा रहे है। यह समूह शासन की योजना के अनुसार नाश्ता/खाना नहीं दिया जाता। विधायक ने कुछ चिन्हित लोगों को ही काम देने का आरोप लगाया। इस पर महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने जवाब दिया कि सभी पात्रों को काम दिया जाता है। 

बढ़ती नशाखोरी को लेकर जमकर हंगामा 
सदन में नशे को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने मध्य प्रदेश में युवाओं के बीच बढ़ते नशे पर चिंता जताई। इस पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि सरकार नशे को रोकने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। साथ ही जागरूकता अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर करने की मुहिम चलाई जा रही है। मादक पदार्थ की तस्कारी करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। एनडीपीएस अधिनियम वर्ष 2022 में कुल 66 प्रकरण दर्ज किए गए। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष जनवरी 2024 से नवंबर 2024 तक आबकारी प्रकरण-4987, खुले में मांस के विरुद्ध कार्यवाही शून्य की गई। इस मुद्दे पर कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर रही। 


मध्य प्रदेश विधानसभा की स्थापना के 68 वर्ष पूर्ण
मध्य प्रदेश विधानसभा की स्थापना के 17 दिसंबर 2024 को 68 वर्ष पूरे हो गए। 1956 में 17 दिसंबर को ही विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ था। प्रश्नकाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने यह जानकारी सदन को दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा ने अपने गौरव के दिन को प्रतिदिन बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा का संसदीय परंपराओं के निर्वहन में गौरवशाली इतिहास रहा है। आसंदी सम्मानीय परंपरा सात दशकों से सतत स्थापित है। विधानसभा में अब तक 2600 सदस्य रहे। विधानसभा 1956 से 1996 तक मिंटो हॉल में संचालित होती थी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी अपनी बातों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed