फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Congress 70 percent youth will get chance in Madhya Pradesh Congress participation of women also increase

MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस में 70 प्रतिशत युवाओं को मिलेगा मौका, महिलाओं की भी बढ़ेगी भागेदारी

Tue, 18 Jun 2024 08:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 08:29 PM IST
सार

MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस नई टीम बनाने का काम तेजी से चला रही है। टीम में 70 प्रतिशत युवाओं और 30 प्रतिशत बुजुर्ग नेताओं को मौका मिलेगा। वहीं, महिलाओं की भी भागीदारी बढ़ेगी।

विज्ञापन
MP Congress 70 percent youth will get chance in Madhya Pradesh Congress participation of women also increase
जीतू पटवारी, पीसीसी चीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी संगठन में बदलाव का काम तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश का अध्यक्ष जीतू पटवारी इसको लेकर प्रदेश भर के नेताओं और संगठन पदाधिकारी की अलग-अलग बैठकर कर चुके हैं। नेताओं और पदाधिकारी के काम करने की शैली पर भी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों की माने तो जीतू पटवारी की टीम में करीब 70 प्रतिशत युवाओं को मौका मिल सकता है। जबकि 30 प्रतिशत बुजुर्ग नेताओं को टीम में शामिल किया जा सकता है। खास बात यह है कि जीतू पटवारी इस बार महिलाओं को खास तवज्जो देने की तैयारी में हैं। टीम में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के निष्क्रिय नेताओं पर फोकस
मध्यप्रदेश में लगातार मिल रही हार की समीक्षा जीतू पटवारी की टीम कर रही है। साथ ही 10 साल का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश भर में निष्क्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से जिम्मेदारी देने और उन्हें कांग्रेस पार्टी में काम करने के लिए उत्साहित किया जाएगा। नई टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिवों की संख्या 70 से अधिक नहीं होगी। इस बार छोटी और मजबूत टीम बनाई जाएगी। कांग्रेस के अंदर खाने से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस ने अपनी नई टीम का लगभग विस्तार कर लिया है। बस आलाकमान की मुहर लगना बाकी है। मुहर लगने के बाद नई टीम का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed