फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM visited Banke Bihari, said - developing places associated with Shri Krishna as pilgrimage sites

MP: CM ने बांके बिहारी के दर्शन किए, बोले- श्री कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित कर रहे

Thu, 09 Jan 2025 10:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Jan 2025 10:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने जा रही है। इन स्थानों में श्रीकृष्ण की समाज हितैषी लीलाओं का गहरा संबंध है, जिनमें गोकुल, मथुरा और वृंदावन जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं।

विज्ञापन
MP: CM visited Banke Bihari, said - developing places associated with Shri Krishna as pilgrimage sites
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मथुरा प्रवास के दौरान वृंदावन स्थित बांके बिहारी लाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने स्वस्तिवाचन के साथ ठाकुर जी और राधिका रानी के युगल विग्रह रूप बांके बिहारी के दर्शन कर जीवन को कृतार्थ करने की भावना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी से सभी भक्तों के कष्टों को दूर करने और उनके कल्याण की प्रार्थना की। वृंदावन के भक्तिमय वातावरण में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ कुल्हड़ वाली लस्सी का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों की भारी संख्या में उपस्थिति और लस्सी का अद्भुत अनुभव निश्चित रूप से दोगुना हो गया। दुकानदार द्वारा यूपीआई से पेमेंट लेने पर मुख्यमंत्री ने इसे नए और बदलते भारत का प्रतीक बताया। 
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक अनुष्ठान के पर्व को निरंतर जारी रखने की बात भी की। डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने जा रही है। इन स्थानों में श्रीकृष्ण की समाज हितैषी लीलाओं का गहरा संबंध है, जिनमें गोकुल, मथुरा और वृंदावन जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्थानों को विकसित करके धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे ये तीर्थ स्थल श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बनेंगे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष गौवर्धन पूजा और गीता जयंती के धूमधाम से आयोजन का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रदेश में जन्माष्टमी का पर्व उल्लास और आनंद के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में समरसता, सहिष्णुता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही, उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की प्रार्थना की। मथुरा में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने मधुसूधन के मनमोहक बाल स्वरूप की प्रतिमा भी खरीदी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed