MP News: पुष्कर में आज सीएम मोहन यादव के बेटे लेंगे सात फेरे, तैयारियां हुई पूरी, देखें तस्वीरें
CM Mohan Yadav son Marriage: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी समारोह का आगाज शुक्रवार से राजस्थान में हो चुका है। अजमेर के पुष्कर स्थित पुष्करा रिसोर्ट में मोहन यादव के बेटे की शाही शादी हो रही है। शुक्रवार को मेहंदी और हल्दी सेरेमनी में सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव अपनी दुल्हन शालिनी को डेजर्ड बाइक पर लेकर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे की आज अजमेर के पुष्कर में शादी होने वाली है। शुक्रवार को मेहंदी और हल्दी सेरेमनी हुई थी। सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी को लेकर अजमेर के पुष्कर में वीआईपी मूवमेंट बना है। तस्वीरों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बेटा वैभव और उनकी होने वाली बहू है। बता दें कि दोनों परिवार मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन वेडिंग डेस्टिनेशन उन्होंने अजमेर के पुष्कर को चुना है। यहां पुष्करा रिसॉर्ट में शुक्रवार को मेहंदी व हल्दी की रस्म और रिंग सेरेमनी हुई थी।
शादी में शामिल होंगे सीएम भजनलाल
दोनों की शादी में शिरकत करने लिए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भी शनिवार को पुष्कर आएंगे। इसके अलावा भी मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई दिग्गज नेताओं और वीआईपीज के शादी समारोह में शामिल होने की संभावना है।
एमपी पुलिस ने भी संभाला सुरक्षा का जिम्मा
वहीं, सुरक्षा को देखते हुए पुष्करा रिसॉर्ट में केवल आमंत्रित मेहमानों को एंट्री दी जा रही है। रिसॉर्ट के बाहर अजमेर पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। सीएम मोहन यादव के पहुंचने से पहले मध्यप्रदेश पुलिस पुष्कर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला।
सजावट के लिए पहुंचे 15 ट्रक
शादी की तैयारी को लेकर पुष्कर रिसोर्ट में टेंट और कैटरिंग, लाइटिंग से जुड़े टेकेदार अपने करीब 15 ट्रक के साथ पुष्कर पहुंच चुके हैं। वही रिसोर्ट के बाहर बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। रिसोर्ट में सजावट और जरूरी व्यवस्थाओं के लिए सामान इकट्ठा किया जा रहा है।
