फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Chief Minister Mohan Yadav planted Amla sapling in the name of mother in Bhopal

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में मां के नाम से लगाया आंवले का पौधा, कहा- एक पेड़ 10 बेटों के बराबर

Sat, 06 Jul 2024 06:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Jul 2024 06:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल के जम्बूरी मैदान में आंवले का पौधा रोपकर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
MP Chief Minister Mohan Yadav planted Amla sapling in the name of mother in Bhopal
एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय संस्कृति में एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के समान माना गया है। वनस्पति के साथ-साथ नदी, पहाड़ आदि को जीवंत मानना हमारी संवदेनशील सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में सरकार ने भी प्रदेश में वृहद पौध-रोपण का संकल्प लिया है। प्रदेश में पांच करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इंदौर में 51 लाख, भोपाल और जबलपुर जिले में 12-12 लाख पौधे लगेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के जम्बूरी मैदान में एक पेड़ मां के नाम वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित किया और अपनी माताजी लीलाबाई यादव की स्मृति में पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जम्बूरी मैदान में आंवले का पौधा लगाया। इससे पहले उन्होंने विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता पर बनाए गए चित्रों का अवलोकन भी किया। 
विज्ञापन


पौधरोपण के लिए विद्यार्थियों का उत्साह सराहनीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि अंग्रेजों के बंग-भंग के षड़यंत्र और कश्मीर की समस्या का पूर्वानुमान लगाकर देश को सचेत करने में डॉ. मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौधरोपण अभियान में विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी, एनएसएस द्वारा सक्रिय रूप से भाग लेने की सराहना करते हुए कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में पौधरोपण के लिए लोग उत्साहित हैं और वे स्वयं पौधरोपण के लिए आगे आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल नगर निगम लगाएगा एक लाख 20 हजार पौधे
भोपाल की महापौर मालती राय ने बताया कि भोपाल नगर निगम ने वृहद पौधरोपण अभियान के अंतर्गत एक लाख 20 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। शनिवार को इस अभियान के तहत जनभागीदारी से 26001 पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए आरंभ जल-गंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल शहर के 12 जलाशयों से 128 डम्पर गाद निकाला गया। 54 बावड़ियों और 42 कुंओं के संरक्षण का कार्य किया गया। 


यह नेता रहे मौजूद
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed