{"_id":"658a8550a50854263e0cb0e8","slug":"mp-cabinet-after-the-oath-of-ministers-chief-minister-mohan-called-a-cabinet-meeting-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: मंत्रियों की शपथ के बाद मुख्यमंत्री मोहन ने बुलाई कैबिनेट बैठक, शाम तक बांटे जा सकते हैं विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: मंत्रियों की शपथ के बाद मुख्यमंत्री मोहन ने बुलाई कैबिनेट बैठक, शाम तक बांटे जा सकते हैं विभाग
Tue, 26 Dec 2023 01:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को वल्लभ भवन में कैबिनेट बैठक ली। इसमें डिफ्टी सीएम और सभी मंत्री शामिल हुए। मंत्रियों को अभी विभाग मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक करते मुख्यमंत्री मोहन यादव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में चुनी गई मोहन सरकार अपने पूर्ण स्वरूप में आ चुकी है। अब शासकीय कामों को गति देने के लिए सरकार ने कैबिनेट बैठकें भी शुरू कर दी हैं। हालांकि मंत्रियों को अभी विभाग मिलने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक विभागों का बंटवारा भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
इधर, मंगलवार को वल्लभ भवन में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ये पहली और मोहन सरकार के गठन के बाद ये दूसरी कैबिनेट बैठक है। इसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ ही दो डिफ्टी सीएम और सभी 28 मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन
विभागों को लेकर हुई चर्चा
बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों के सामान्य संवाद किया। इसके साथ ही विभागों को लेकर चर्चा की गई। बता दें, सोमवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया है। राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 28 मंत्रियों को शपथ दिलवाई है। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और चार राज्य मंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा पर फोकस
मंत्री परिषद की बैठक में भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर विशेष चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने यात्रा को लेकर सभी नवनियुक्त मंत्रियों को दिशा निर्देश दिए। इस विषय पर मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि यात्रा को लेकर बैठक में चर्चा की गई। सभी मंत्रियों को अपने अपने क्षेत्र में प्रमुखता से इन यात्राओं में शामिल होना है। इन यात्राओं की अगवानी करनी है। इसके साथ बैठक में अन्य कई प्रमुख एजेंडों पर भी बातचीत हुई है। मध्य प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को किस तरह से और आगे बढ़ाना है इस पर बातचीत हुई है।
