फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP bypoll BJP state president says Congress doesn't have any issues or discussion, their politics is just for Twitter

मप्र उपचुनाव: जोबट में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस के पास न मुद्दे न चर्चा, सिर्फ ट्विटर पर राजनीति करती है कांग्रेस

Tue, 26 Oct 2021 04:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 26 Oct 2021 04:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जोबट में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास इन उपचुनावों के लिए न तो कोई मुद्दे हैं और न ही चर्चा। कांग्रेस नेताओं की राजनीति अब सिर्फ ट्विटर केंद्रित हो गई है। 

विज्ञापन
MP bypoll BJP state president says Congress doesn't have any issues or discussion, their politics is just for Twitter
विष्णुदत्त शर्मा जोबट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अंतिम चरणों में है। जुबानी जंग तेज होने लगी है और भाजपा-कांग्रेस नेता आमने-सामने है। दलबदल की सियासत भी इस चुनाव में मुद्दा बनी है और इसे लेकर चर्चा हो रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा है कि पहले जनता ने कांग्रेस को नकारा, अब उसके नेता-जनप्रतिनिधि भी नकार रहे हैं।
विज्ञापन


जोबट पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस को जनता पहले ही नकार चुकी है। अब खुद उसके नेता, जनप्रतिनिधि भी कांग्रेस को नकार रहे हैं। वे भी समझ गए हैं कि कांग्रेस के साथ रहकर वे जनता की सेवा और अपने क्षेत्रों का विकास नहीं कर सकते। जनता जनप्रतिनिधियों से विकास चाहती है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं, जनप्रतिनिधियों को लग रहा है कि वे भाजपा में आकर सेवाभाव से काम कर सकते हैं, क्योंकि भाजपा ने हमेशा से सेवाभाव की राजनीति की है। शर्मा आलीराजपुर जिले के ग्राम भाबरा में शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भी पहुंचे और उनकी प्रतिमा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


जो भी भाजपा में आए उसका स्वागत है
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जो भी भाजपा में आना चाहे उसका स्वागत है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और नेता भी भाजपा की रीति-नीति और नेतृत्व पर विश्वास करके आ रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि भाजपा में रहकर वे सेवाभाव के कार्य कर सकते हैं। कांग्रेस के पास न कोई चर्चा है, न कोई मुद्दा है और न ही कोई नेता हैं। वे तो सिर्फ ट्विटर पर ही राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के तो जींस में ही फूट डालकर राज करना रहा है और वे इसी तरह से राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व को तो देश-प्रदेश का नाम बदनाम करने में ही मजा आता है। दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं। कमलनाथ ने भी प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी की। कमलनाथ ने जो वादे किसानों, युवाओं, महिलाओं औैर गरीबों से किए थे, क्या हुआ उन वायदों का, जो अब तक पूरे नहीं हुए। युवाओं को बेरोजगारी भत्ते का अब तक इंतजार है। किसानों का कर्ज माफ भी इन्होंने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed