{"_id":"699283d2b5c78bc4f205611c","slug":"mp-budget-session-the-budget-session-of-the-madhya-pradesh-legislative-assembly-will-begin-today-with-the-gov-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
Mon, 16 Feb 2026 08:11 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:11 AM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। 18 फरवरी को वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे, जबकि कांग्रेस भी सरकार को घेरने की तैयारी में है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे राज्यपाल द्वारा अभिभाषण दिया जाएगा, जो पूरे सत्र की दिशा और सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेगा। सत्र की कार्यवाही की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसमें प्रदेश सरकार की नीतियों, आगामी योजनाओं और विकास संबंधी प्राथमिकताओं का उल्लेख किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में धन्यवाद (कृतज्ञता) ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य चर्चा करेंगे और सरकार की नीतियों पर अपने विचार रखेंगे। वहीं, वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 18 फरवरी को प्रदेश सरकार का बजट पेश करेंगे।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मौसम का नया सिस्टम सक्रिय, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश के आसार, दिन में बढ़ेगी गर्मी
बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 6 मार्च तक चलेगा। इसमें 12 बैठकें होगी। सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में तारांकित पश्न 1750 एवं अतारांकित प्रश्न 1728 कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हई हैं। जबकि ध्यानाकर्षण की 236,स्थगन प्रस्ताव की 10,अशासकीय संकल्प की 41,शून्यकाल की 83 सूचनाएं प्राप्त हई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बढ़ता बजट और बढ़ती प्राथमिकताएं: मेट्रोपॉलिटिन, सार्वजनिक परिवहन पर विशेष जोर, किसानों पर रहेगा फोकस
उधर, सत्र की शुरुआत के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में आगामी विधानसभा कार्यवाही के दौरान सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है, इस पर विस्तृत रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस सरकार को इंदौर में कथित दूषित पानी से हुई मौतों का मामला, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, एससी-एसटी वर्ग पर अत्याचार की घटनाएं, ड्रग्स से जुड़े मामलों में वृद्धि, कानून-व्यवस्था की स्थिति और प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर घेरेगी।
ये भी पढ़ें- MP Budget 2026-27: बढ़ते कर्ज से फूल रहा राज्य की अर्थव्यवस्था का दम, तीन साल का रोलिंग बजट पेश करेगी सरकार