फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board Results To Be Announced On April 23, Class 5, Class 8 Results MP Board

MP Board Results: कक्षा-5 और कक्षा-8 का परीक्षा परिणाम कल, 24 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

Mon, 22 Apr 2024 07:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 22 Apr 2024 07:02 PM IST
सार

MP Board Results:  मध्य प्रदेश में कक्षा-5 और कक्षा-8 का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को जारी होगा। मध्य प्रदेश में यह दोनों ही परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होती हैं। नतीजे राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे।

विज्ञापन
MP Board Results To Be Announced On April 23, Class 5, Class 8 Results MP Board
मध्य प्रदेश में कक्षा 5 और कक्षा 8 के परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को घोषित होंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा-5 और कक्षा-8 बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख और समय का एलान कर दिया है। छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर देख सकेंगे। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश की कक्षा पांचवीं और आठवीं बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार को जारी होगा। राज्य शिक्षा केंद्र ने दोनों बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से बताया गया है कि पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे जारी किए जाएंगे। पांचवीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षा में 12 लाख और आठवीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षा में 11 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। दोनों परीक्षाओँ में कुल 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। पांचवीं और आठवीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र की  https://www.rskmp.in लिंक पर देख सकेंगे। यहां पर विद्यार्थी अपनो रोल नंबर अथवा समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। प्रारंभिक स्तर पर बोर्ड पैटर्न परीक्षा का आयोजन करने वाला मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य है। इस शैक्षिक सत्र की बात करें तो इस बार कक्षा-5 की बोर्ड परीक्षाएं छह से 13 मार्च तक एवं कक्षा-8 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन छह से 14 मार्च 2024 तक किया गया था।
विज्ञापन


कक्षा-10 और कक्षा-12 के रिजल्ट भी जल्द आएंगे
मध्य प्रदेश में कक्षा-5 और कक्षा-8 की परीक्षाएं राज्य शिक्षा केंद्र आयोजित करता है। वहीं, कक्षा-10 और कक्षा-12 की परीक्षाओं का आयोजन माध्यमिक शिक्षा मंडल करता है। इन दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है। नतीजे 25 अप्रैल के बाद घोषित किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed