{"_id":"680a762e19e7492535057b70","slug":"mp-bjp-s-torchlight-procession-in-bhopal-in-protest-against-terrorist-attack-vd-sharma-said-india-will-put-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: आतंकी हमले के विरोध में BJP का भोपाल में मशाल जुलूस, वीडी शर्मा बोले- आतंकवाद पर अंतिम कील ठोकेगा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: आतंकी हमले के विरोध में BJP का भोपाल में मशाल जुलूस, वीडी शर्मा बोले- आतंकवाद पर अंतिम कील ठोकेगा भारत
Thu, 24 Apr 2025 11:04 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:04 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को भोपाल में मशाल जुलूस निकाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला और इस कायराना हमले को भारत की आत्मा पर हमला करार दिया।
विज्ञापन
आतंकवादी हमले के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को भोपाल में मशाल जुलूस निकाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला और इस कायराना हमले को भारत की आत्मा पर हमला करार दिया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोपाल जिला संगठन के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाले गए मशाल जुलूस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह जुलूस न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक पैदल मार्च के रूप में निकला। चौराहे पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान शर्मा ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष हिंदू पर्यटकों पर हुआ हमला केवल एक घटना नहीं, यह भारत की आत्मा पर सीधा हमला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब आतंकवाद के सफाए का समय आ गया है। देश एकजुट होकर इस लड़ाई को निर्णायक अंजाम देगा। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद के समर्थकों की पहचान कर उन्हें कठोर सजा दी जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह का कश्मीर दौरा इस बात का संकेत है कि सरकार आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति के साथ खड़ी है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई में प्रधानमंत्री के साथ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर स्वर्ग है और उस पर हमला पूरे देश की अखंडता पर हमला है।
मशाल जुलूस में मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय,भगवानदास सबनानी, सीमा सिंह,राहुल कोठारी, रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस में शामिल जनता ने भी इस कायराना हमले के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए आतंकियों को कड़ा संदेश दिया।