फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: After the announcement of election dates, Shivraj said - NDA will win 400 seats, Nath said - Congress will

MP: चुनावी तारीखों के एलान के बाद शिवराज बोले- NDA 400 सीटें जीतेगा, नाथ ने कहा-कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी

Sat, 16 Mar 2024 07:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 16 Mar 2024 07:25 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को चुनाव होंगे। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ की प्रतिक्रिया आई है।

विज्ञापन
MP: After the announcement of election dates, Shivraj said - NDA will win 400 seats, Nath said - Congress will
शिवराज और कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम तो इंतजार कर रहे थे और हम ही नहीं जनता भी इंतजार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 370 और एनडीए 400 के पार जाएगा। अब तक का सबसे ऐतिहासिक विशाल-विराट बहुमत भाजपा और एनडीए को मिलेगा। नरेंद्र मोदी फिर रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं, कांग्रेस हासिये पर चली जाएगी। अब तक के न्यूनतम वोट और न्यूनतम सीट कांग्रेस को मिलेगी, क्योंकि एक तरफ दुनिया के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी तरफ ऐसी कांग्रेस है, जहां नेता नहीं है, नीयत और नियति कुछ भी नहीं है। पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव में जनता का भारी स्नेह और प्रेम मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव परिणाम जानते हैं, इसलिए चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। अब जिस सेना में सेनापति गायब हो रहे हों, उस सेना का हश्र क्या होना है हम सब जानते हैं।
विज्ञापन


ईमानदारी से चुनाव कार्य में लग जाएं : कमलनाथ
वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व अर्थात लोक सभा चुनाव का बिगुल आधिकारिक रूप से बज चुका है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है और इसी दिन छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में भी मतदान है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे प्रदेश और छिंदवाड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि अब समय बहुत कम बचा है, इसलिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से चुनाव कार्य में लग जाएं। कांग्रेस पार्टी ने देश, प्रदेश और छिंदवाड़ा के लिए जो-जो काम किए हैं, उनको जनता के सामने लेकर जाएं और कांग्रेस पार्टी के वादों को स्पष्ट शब्दों में पूरे उत्साह के साथ जनता के सामने रखें। आप सबकी संगठित और सामूहिक शक्ति से कांग्रेस पार्टी आम चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी और विजयश्री प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed