फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   More trouble ahead for rail passengers: four MEMU trains cancelled, routes of two express trains changed, and

रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: चार मेमू ट्रेनें रद्द, दो एक्सप्रेस के रूट बदले, आठ ट्रेनों के स्टेशन भी बदले

Sun, 25 Oct 2026 04:04 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 25 Oct 2026 04:04 PM IST
सार

बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के बाद पश्चिम मध्य रेल ने यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं। 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई की चार मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। दो एक्सप्रेस ट्रेनें 25 अक्टूबर को बीना स्टेशन को बायपास करते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। वहीं, आठ मेमू ट्रेनों के प्रारंभिक और गंतव्य स्टेशनों में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
More trouble ahead for rail passengers: four MEMU trains cancelled, routes of two express trains changed, and
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश में बीना स्टेशन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अगले दो दिन ट्रेन के संचालन में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। बीना यार्ड रीमॉडलिंग के बाद लाइनों और प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता सहित परिचालन संबंधी कारणों से पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल ने कई यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं। इसके तहत चार मेमू ट्रेनें 26 और 27 अक्टूबर को रद्द रहेंगी, जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसके अलावा आठ ट्रेनों के प्रारंभिक और गंतव्य स्टेशनों में भी बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो।
विज्ञापन


बीना-रूठियाई के बीच चलने वाली 4 मेमू ट्रेनें रद्द
- 61611 बीना–रूठियाई मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को रद्द।
- 61612 रूठियाई–बीना मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को रद्द।
- 61625 बीना–रूठियाई मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को रद्द।
- 61626 रूठियाई–बीना मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को रद्द।
इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

बीना स्टेशन को बायपास करेंगी 2 एक्सप्रेस ट्रेनें
25 अक्टूबर को चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। ये ट्रेनें फ्लाईओवर मार्ग से गुजरेंगी और बीना स्टेशन को बायपास करेंगी।
विज्ञापन

19054 मुजफ्फरपुर–सूरत एक्सप्रेस: आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी होकर चलेगी।
15046 ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस: महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद होकर चलेगी।
यह बदलाव 25 अक्टूबर के संचालन के लिए है।

बीना के बजाय इन स्टेशनों पर समाप्त होंगी ट्रेनें

ट्रेन नंबर और नाम              तारीख                   बदलाव
11602 कटनी-बीना मेमू      26-27 अक्टूबर      खुरई में समाप्त होगी
11601 बीना-कटनी मेमू      27 अक्टूबर           खुरई से रवाना होगी
11603 कोटा-बीना मेमू       26-27 अक्टूबर      महादेवखेड़ी में समाप्त होगी
61634 बीना-कोटा मेमू      26-27 अक्टूबर        महादेवखेड़ी से रवाना होगी
61633 कोटा-बीना मेमू      26-27 अक्टूबर        मुंगावली में समाप्त होगी
11604 बीना-कोटा मेमू       27 अक्टूबर            मुंगावली से रवाना होगी


यह भी पढ़ें-एमपी में बारिश बिगाड़ेगी मौसम का खेल?: अगले सप्ताह पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रात में लुढ़का पारा
विज्ञापन
विज्ञापन



कटनी मुड़वारा की दोनों मेमू के संचालन में भी बदलाव
रेलवे ने बीना-कटनी मुड़वारा मेमू और कटनी मुड़वारा-बीना मेमू के संचालन में भी अस्थायी बदलाव किया है। 61619 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू 27 अक्टूबर को बीना के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन से फ्लाईओवर मार्ग होकर सुबह 10:20 बजे रवाना होगी। वहीं, 61620 कटनी मुड़वारा- बीना मेमू 26 और 27 अक्टूबर को बीना के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन तक जाएगी। रेलवे के अनुसार, महादेवखेड़ी स्टेशन पर इसके पहुंचने का निर्धारित समय रात 12:50 बजे है। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन, बदले हुए मार्ग और प्रारंभिक व गंतव्य स्टेशन की जानकारी रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों या हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर लें। इससे यात्रियों को सही स्टेशन पहुंचने और अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed