फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Monsoon Session: Funds given to fake hospital from CM relief fund, Congress MLA said – Rs 50 lakh released in

Monsoon Session: फर्जी अस्पताल को CM राहत कोष से दिया फंड, कांग्रेस विधायक बोले-10 माह मे 50 लाख की राशि जारी

Wed, 06 Aug 2025 07:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 06 Aug 2025 07:59 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने विधानसभा में गुना जिले के मकसूदनगढ़ में फर्जी अस्पताल को मुख्यमंत्री राहत कोष से सरकारी फंड देकर फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला उठाया। उन्होने कहा कि एक फर्जी अस्पताल को दस महीने में करीब 50 लाख की सहायता जारी की गई।

विज्ञापन
Monsoon Session: Funds given to fake hospital from CM relief fund, Congress MLA said – Rs 50 lakh released in
मामले की जानकारी देते जयवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने विधानसभा में गुना जिले के मकसूदनगढ़ में फर्जी अस्पताल को मुख्यमंत्री राहत कोष से सरकारी फंड देकर फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला उठाया। उन्होने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगा था। बाद में उन्होने मीडिया से चर्चा में कहा कि गुना जिले के मघसूदनगढ़ में संचालित भोपाल सिटी अस्पताल एक फर्जी अस्पताल था, जिसे दस महीने में करीब 50 लाख की सहायता जारी की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


कई लोगों की पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी बिल लगाए
जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह अस्पताल 19 जुलाई 2024 से संचालित था। संचालक राजेश शर्मा द्वारा कई लोगों की पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी बिल लगाए गए। उन्होंने कहा कि ये फंड निर्धन परिवारों की मदद के लिए होता है लेकिन गुना में इसका दुरुपयोग हुआ है। आश्चर्य की बात है कि इस फर्जी अस्पताल को चलाने वाले लोगों पर कोई एफआईआर नहीं हुई है। हम सीएम से जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 यह भी पढ़ें-सीएम मोहन यादव कल देंगे 1.26 करोड़ से अधिक बहनों को रक्षाबंधन का शगुन

भोपाल सिटी अस्पताल गुना में अस्तित्व में नहीं
जयवर्धन सिंह ने कहा कि जिन लोगों के नाम पर पैसा निकाला गया, उन्होंने खुद वीडियो में कहा कि न वे भर्ती हुए  न उन्हें कोई मदद मिली। जयवर्धन सिंह ने कहा कि उनके सवाल उठाने के अगले ही दिन अस्पताल के संचालक ने 4 अप्रैल 2025 को अस्पताल बंद करने का पत्र जारी कर दिया, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल को 80 हजार, 1.20 लाख और 75 हजार की राशि दी गई। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के जवाब में भी माना गया कि जांच के दौरान भोपाल सिटी अस्पताल गुना में अस्तित्व में नहीं पाया गया। उन्होने कहा कि अभी तक हम व्यापम घोटाले की बात करते थे। फर्जी डॉक्टरों की बात करते थे, लेकिन यह उदाहरण है कि फर्जी डॉक्टरों के साथ-साथ आप भाजपा सरकार फर्जी अस्पताल भी बना रही है। गुना सीएमएचओ, स्वास्थ्य अधिकारियों और फर्जी अस्पताल के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।
 
 यह भी पढ़ें-एम्स की डॉ. रुपिंदर कौर को मिला बायोमेडिकल रिसर्च लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड, दुनिया के 100 लीडर्स में शामिल

मंत्री ने माना हुई गड़बड़ी
कांग्रेस विधायक के सवाल पर दी गई जानकारी के अनुसार भोपाल सिटी हॉस्पिटल मकसूदनगढ़ के विरुद्ध राजेश शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष योजना अंतर्गत फर्जी आवेदन लगाकर 40 से 50 लाख का फर्जीवाड़ा किए जाने संबंधी शिकायत सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर शिकायत क्रमांक 30978909 दिनांक 14/02/2025 को दर्ज की गई है। शिकायत के तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गुना द्वारा कार्यालयीन आदेश क्र. 3571 दिनांक 09/07/2025 द्वारा 04 सदस्यीय जांच दल गठित की गई जिनके द्वारा निरीक्षण किया गया परन्तु भोपाल सिटी हॉस्पिटल मकसूदनगढ़ संचालित होना नहीं पाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed