{"_id":"6513fd944c184afb4807b163","slug":"modi-in-mp-pm-modi-will-come-to-gwalior-on-2nd-october-chhatarpur-jabalpur-on-5th-october-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modi in MP: पीएम मोदी 2 अक्तूबर को ग्वालियर, 5 को आएंगे छतरपुर-जबलपुर, केन बेतवा परियोजना का करेंगे भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Modi in MP: पीएम मोदी 2 अक्तूबर को ग्वालियर, 5 को आएंगे छतरपुर-जबलपुर, केन बेतवा परियोजना का करेंगे भूमिपूजन
Wed, 27 Sep 2023 03:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 27 Sep 2023 03:32 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनका इस बार का दौरा ग्वालियर, बुंदेलखंड और महाकौशल रीजन में रहेगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के चलते पीएम मोदी के लगातार हो रहे इन दौरों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अगले महीने मध्यप्रदेश का रुख करेंगे। उनके संभावित दौरे के अनुसार वे 2 अक्तूबर को ग्वालियर और 5 अक्टूबर को जबलपुर होते हुए छतरपुर पहुचेंगे। इसके पहले पीएम मोदी इसी महीने की 25 तारीख को भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने भोपाल आए थे।
ग्वालियर कार्यक्रम
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ग्वालियर में दो अक्टूबर को प्रस्तावित प्रवास के दौरान स्मार्ट सिटी के प्रवेश द्वार, थीम रोड, इंटक मैदान की चौपाटी और जिला अस्पताल का शुभारंभ कर सकते हैं। इसके लिए ग्वालियर के मेला मैदान में भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन-कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही लाड़ली बहना योजना की पांचवीं किस्त भी मोदी के ग्वालियर दौरे के दौरान प्रदान की जा सकती है।
विज्ञापन
छतरपुर कार्यक्रम
पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री का छतरपुर और जबलपुर का दौरा भी प्रस्तावित है। बीते दो माह के दौरान पीएम का बुंदेलखंड का यह तीसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत बनने वाले दौधन बांध के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए यह योजना काफी महत्वपूर्ण है। इससे साढे़ छह लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी तो बांध से बिजली का उत्पादन भी होगा।
रानी दुर्गावती स्मारक का भूमिपूजन
जबलपुर में प्रधानमंत्री मोदी रानी दुर्गावती के जन्म दिवस पर 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्मारक का भूमिपूजन करेंगे। यह भव्य स्मारक रानी दुर्गावती के शौर्य, वीरता, सेवा, सुशासन और गौरव का प्रतीक होगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मारक बनाए जाने की घोषणा की थी।