फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Modi Cabinet: Dr. Virendra Khatik made minister once again, big face of SC class, elected MP eight times

Modi Cabinet: एक बार फिर मंत्री बने डॉ. वीरेंद्र खटीक, अजा वर्ग का बड़ा चेहरा, आठ बार चुने गए सांसद

Sun, 09 Jun 2024 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 09:07 PM IST
सार

आज मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल का गठन हो रहा है। इसमें वीरेंद्र खटीक भी मंत्री बने हैं। खटीक आठवीं बार सांसद बने हैं।

विज्ञापन
Modi Cabinet: Dr. Virendra Khatik made minister once again, big face of SC class, elected MP eight times
टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र खटीक फिर मंत्री बने हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. वीरेन्द्र खटीक एक बार फिर से मोदी सरकार में मंत्री बन गए हैं। टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र से आठवीं बार सांसद चुने गए वीरेंद्र खटीक लोकप्रिय नेता हैं। सागर में जन्मे वीरेंद्र खटीक को पिछली सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी।
विज्ञापन


सबसे अनुभवी डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ही हैं। वे आठवीं बार सांसद बने हैं। वीरेंद्र कुमार ने चार लोकसभा चुनाव प्रदेश की सागर लोकसभा सीट और चार लोकसभा चुनाव टीकमगढ़ लोकसभा सीट से जीते हैं। पहली बार वो साल 1996 में हुए 11वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। जिसके बाद उन्होंने साल 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। 2024 के चुनाव में वे चार लाख मतों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के पंकज अहिरवार को हराया था। 
विज्ञापन


पीएचडी हैं वीरेंद्र खटीक
बता दें कि डॉ. वीरेंद्र कुमार उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने पीएचडी कर रखी है। उनका जन्म सागर जिले में हुआ था। सागर के चकराघाट, सिंघई जैन मंदिर के पास उनका घर है। उनके पिता अमर सिंह और माता सुमत रानी हैं। उनका विवाह 1987 में कमल वीरेंद्र से हुआ है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। गौरीशंकर शेजवार उनके बहनोई हैं। उनका पारिवारिक पेशा खेती-किसानी है। उनके पास 2 करोड़ 88 लाख की प्रॉपर्टी है। वीरेंद्र के खिलाफ कोई क्रिमिनल केस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबा राजनीति अनुभव
डॉ. वीरेंद्र खटीक का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। 1977 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे, वे रीवा संयोजक बने थे। 1979-82 से वे मंडल संगठन सचिव रहे। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राजनीति शुरू की। 1982 से 84 तक वे सागर जिले के महासचिव रहे। 1987 में बजरंग दल के सागर जिले के संयोजक बने। 1991 में भाजपा में सागर के सचिव बनाए गए। 1994 में भाजपा के राज्य प्रतिनिधि बने। 1996 में पहली बार सांसद चुने गए। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें श्रम और कल्याण संबंधी स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया। 1998-99 में वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की परामर्श दात्री समिति के सदस्य बने। 1998 में दूसरी बार सांसद चुने गए। 1999 में तीसरी बार सांसद बनने का मौका मिला। 2004 में बतौर सांसद चौथा कार्यकाल शुरू किया। इस दौरान वे श्रम संबंधी समिति में सदस्य रहे, विशेषाधिकार समिति में सदस्य रहे। 2006-08 में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रहे। 2009 में पांचवीं बार सांसद बने। मई 2014 में छठी बार सांसद चुने गए। 

केंद्र में बने मंत्री
अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति में सदस्य बने, श्रम संबंधी स्थायी समिति में सभापति रहे। ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति में सभापति बनाए गए। 3 सितम्बर, 2107 को वे केंद्रीय राज्य मंत्री बने। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय; और अल्प संख्य क कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। 2019 में सातवीं बार सांसद बने। जून 2019 में प्रोटेम स्पीकर रहे। सत्रहवीं लोकसभा में वे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने, उन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिया गया। 


लो प्रोफाइल रहना खासियत
डॉ. वीरेंद्र कुमार जमीन से जुड़े नेता हैं। 2009 से वे टीकमगढ़ सीट से सांसद हैं। वे यहीं सिविल लाइन में निवास करने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री होने के बाद भी वे बिना सुरक्षा क्षेत्र में घूमते रहते हैं। बाइक, स्कूटर घूमते मिल जाते हैं। यहां तक की सब्जी लेने भी पहुंच जाते हैं। वे लोगों से लगातार संवाद करते रहते हैं। आमजन से उनका सीधा जुड़ाव है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed