{"_id":"60b8d21983ea7d14063d6137","slug":"minister-narottam-mishra-says-madhya-pradesh-35-districts-reporting-less-than-10-covid19-cases-per-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : मध्यप्रदेश के 35 जिलों में कोरोना के 10 से भी कम मामले, संक्रमण दर घटकर पहुंची एक फीसदी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : मध्यप्रदेश के 35 जिलों में कोरोना के 10 से भी कम मामले, संक्रमण दर घटकर पहुंची एक फीसदी पर
Thu, 03 Jun 2021 06:29 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:29 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक जून को मध्यप्रदेश में कोविड-19 बीमारी से 96.3 फीसदी लोग ठीक हुए थे। सरकारी आंकड़े के अनुसार एक जून को प्रदेश में संक्रमण दर 1.54 फीसदी थी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कुल 52 में से 35 जिलों में अब एक दिन में दस से कम कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण दर कम होकर एक रह गई है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 बीमारी से 97.13 फीसदी लोग ठीक हो गए हैं। प्रदेश के 35 जिलों में अब एक दिन में कोरोना के दस से कम मरीज मिल रहे हैं और प्रदेश में संक्रमण की दर कम होकर एक प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक जून को प्रदेश में कोविड-19 बीमारी से 96.3 फीसदी लोग ठीक हुए थे। वहीं सरकारी आंकड़े के अनुसार एक जून को प्रदेश में संक्रमण दर 1.54 फीसदी थी। मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14,186 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक जून को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगभग 20 हजार थी।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि संक्रमण के मामलों में मध्यप्रदेश, देश में 19 वें स्थान पर है। इससे पहले मध्यप्रदेश इस सूची में पांचवें, सातवें और नौवें स्थान पर था। मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक प्रदेश में कोविड-19 के 846 नए मामले सामने आए हैं वहीं बृहस्पतिवार को 3,446 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
