{"_id":"66cdb2508904846f16050061","slug":"mayor-is-monitoring-every-week-but-still-more-than-2-thousand-complaints-are-pending-officers-do-not-pay-atte-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: महापौर हर हफ्ते कर रहीं मॉनिटरिंग फिर भी दो हजार से ज्यादा शिकायतें पेंडिंग,अधिकारी नहीं देते ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: महापौर हर हफ्ते कर रहीं मॉनिटरिंग फिर भी दो हजार से ज्यादा शिकायतें पेंडिंग,अधिकारी नहीं देते ध्यान
Tue, 27 Aug 2024 04:40 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 27 Aug 2024 04:40 PM IST
सार
महापौर की हर हफ्ते मॉनिटरिंग के बावजूद भोपाल नगर निगम में दो हजार से ज्यादा शिकाएतें पेंडिंग हैं। मंगलवार को महापौर मालती राय ने पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को कॉल करके जल्द निराकरण करने को कहा।
विज्ञापन
महापौर हेल्पलाइन पर शिकायतकर्ताओं से बात करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल की महापौर मालती राय जनता की परेशानियों को दूर करने हर सप्ताह महापौर हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग करने पहुंच रहीं हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपनी आदत बदलने को तैयार नहीं हैं। महापौर की हर हफ्ते मॉनिटरिंग के बावजूद भोपाल में दो हजार से ज्यादा शिकाएतें पेंडिंग हैं। जिसमें सबसे ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स पकड़ने की दूसरे नंबर पर स्ट्रीट लाइट और तीसरे पर सीवेज से जुड़ी समस्याएं हैं। मंगलवार को महापौर मालती राय ने पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा की। भोपाल के स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से मंगलवार सुबह महापौर राय ने मोबाइल पर अफसरों को कॉल करके निर्देश दिए। यहां महापौर ने 'महापौर महिला हेल्पलाइन' की समीक्षा की और हर विभाग के जिम्मेदारों को कॉल करके पेंडिंग शिकायतों के बारे में बताया।
महापौर ने पूछा इतनी शिकायतें पेंडिंग क्यों है?
बिल्डिंग परमिशन की कुल 106 शिकायतें पेंडिंग होने पर महापौर ने भवन अनुज्ञा शाखा के इंजीनियरों को कॉल करके पूछा कि इतनी शिकायतें पेंडिंग क्यों है? ऐसी शिकायतें तुरंत हल होना चाहिए। महापौर ने उद्यान, सिविल, गोवर्धन परियोजना, अतिक्रमण, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, स्ट्रीट डॉग्स प्रभारी को भी कॉल किया।
लोगों से पूछा शिकायत पर अमल हुआ कि नहीं
महापौर ने अफसरों के साथ शिकायत करने वाले लोगों को भी कॉल किया। उन्होंने कई शिकायतकर्ताओं से कॉल करके चर्चा की। कई लोगों से पूछा कि आपकी शिकायत का निराकरण हुआ कि नहीं कुछ लोगों ने बताया कि उनकी शिकायत का निरागकरण हो गया। कुछ लोगों ने कहा अभी तक कोई कॉल नहीं आया। एक व्यकित ने महापौर से कहा कि पार्क में शिकात के बाद भी सफाई नहीं होती है। महापौर ने इस दौरान कहा कि स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट डॉग्स, सीवेज, सफाई समेत निगम से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो आप भी निगम को कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए महापौर हेल्पलाइन नंबर-155304 पर कॉल करना होगा।
विज्ञापन
पेंडिंग शिकायतों संख्या भी बढ़कर 1252 हुई
भोपाल में आवारा कुत्तों के शिकार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते महापौर हेल्पलाइन में इनकी शिकायतें की जा रही हैं। यही कारण है कि इन शिकायतों संख्या भी बढ़कर 1252 हो गई है, जो अन्य शिकायतों की तुलना में सबसे ज्यादा है। दूसरी ओर, निगम पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट डॉग्स को पकड़कर उनकी नसबंदी करा रहा है।
महापौर हेल्पलाइन में शिकायतों की संख्या
शिकायत संख्या
स्ट्रीट डॉग्स 1251
स्मार्ट लाइट 380
स्ट्रीट लाइट 233
सीवेज 222
बिल्डिंग परमिशन 106
स्वास्थ्य 89
सिविल 78
जलप्रदाय 64
अतिक्रमण 50
उद्यान 25
गोवर्धन परियोजना 24