फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mann ki Baat: Events will be held at 25,000 places in the state, all of which were mentioned will be honored a

Mann ki Baat: प्रदेश के 25 हजार स्थानों पर होंगे आयोजन, जिनका जिक्र हुआ, वे सभी राजभवन में होंगे सम्मानित

Sat, 29 Apr 2023 08:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Apr 2023 08:10 PM IST
सार

ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ क्रमांक-3 में पांच हजार महिलाओं के साथ मन की बात सुनेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन के बडऩगर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा उज्जैन नगर के भेरूगढ़ वार्ड के वीर सावरकर सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
Mann ki Baat: Events will be held at 25,000 places in the state, all of which were mentioned will be honored a
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात’ का 100 वां एपिसोड कल रविवार को सुनाया जाएगा। प्रधानमंत्री की 'मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को प्रदेश भाजपा ऐतिहासिक बनाने जा रही है। रविवार को प्रदेश के सभी 64100 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ 'मन की बात’ सुनेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के 25 हजार स्थानों पर विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ क्रमांक-3 में पांच हजार महिलाओं के साथ मन की बात सुनेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन के बडऩगर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा उज्जैन नगर के भेरूगढ़ वार्ड के वीर सावरकर सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा विधानसभा के सालीचौका मंडल के वार्ड क्रमांक 2 में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जी कल स्वच्छता प्रहरियों के साथ रविंद्र भवन में सुनेंगे।

विज्ञापन

गणमान्य व्यक्ति होंगे शामिल
भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि 'मन की बात’ कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को सुनने के लिए सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बुद्धिजीवी, खिलाड़ी, कलाकार, समाजसेवी, रचना धर्मी, स्वच्छता कर्मी एवं प्रमुख नागरिक भी शामिल होंगे। बूथों के अलावा प्रदेश में चिह्नित किए गए 25000 स्थानों पर भी ऐसे ही कार्यक्र आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले में अलग अलग विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा शैक्षणिक संस्थाओं में भी कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन

राजभवन में सम्मानित होंगी हस्तियां
प्रदेश के राजभवन में मन की बात की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई है। राजभवन में गणमान्य नागरिकों के साथ प्रदेश की वह सभी हस्तियां आमंत्रित की गई हैं, जिनका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं। इनके अलावा इस कार्यक्रम में मप्र के पद्म पुरस्कार विजेताओं सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक भी आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर केंद्र्रीय संचार ब्यूरो और पीआईबी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव और सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पर केंद्रित भव्य मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 30 अप्रैल और 01 मई को दोपहर 3 बजे से शाम के 6 बजे तक आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेगी। मन की बात कार्यक्रम के बाद राजभवन में उन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनका जिक्र प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रमों में हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed