फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mann ki Baat: BJP State President listens to Mann Ki Baat program with disabled children, 107th edition aired

Mann ki Baat: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिव्यांग बच्चों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम, 107वां संस्करण प्रसारित

Sun, 26 Nov 2023 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Nov 2023 04:42 PM IST
सार

शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे। संगठन के अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम को सुनने के लिए उपस्थित थे। 

विज्ञापन
Mann ki Baat: BJP State President listens to Mann Ki Baat program with disabled children, 107th edition aired
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपाजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 107वां संस्करण रविवार को प्रसारित हुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी व पूर्व मंत्री व विधायक अजय विश्नोई ने बंसल वन स्थित पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में दिव्यांग बच्चों के साथ “मन की बात“ कार्यक्रम को सुना। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम से पहले दिव्यांग बच्चों और दिव्यांग जनों की उपस्थिति में वैदिक बटुकों ने वेद पाठ किया। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द जी ने पार्टी नेताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए दिव्यांग बच्चों को गर्म वस्त्र भेंट किए। सुबह सवा दस बजे से करीब एक सैकड़ा से अधिक दिव्यांगजनों की मौजूदगी में वैदिक बटुकों ने वेद पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी व पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी “मन की बात“ कार्यक्रम उन लोगों का जिक्र कर करते है जो बिना प्रसिद्धि के निस्वार्थ भाव से हमेशा देश और समाज के लिए काम करते हैं। इससे समाज सेवा के प्रति उनका जो जज्बा है उसे प्रोत्साहन मिलता है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री और मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि भौतिक  नेत्रों की इतनी क्षमता नहीं कि वे भगवान और आध्यात्मिकता का पूरा दर्शन कर सकें। हर व्यक्ति जब मंदिर या धार्मिक स्थल जाता है तो वह आंखे बंद करके मन से ही भगवान के दर्शन करता है। यही आध्यात्मिक दर्शन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed