{"_id":"60e769078ebc3ec201202cd3","slug":"mangubhai-patel-to-be-30th-governer-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण समारोह: मध्य प्रदेश के 30वें राज्यपाल बने मंगूभाई पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण समारोह: मध्य प्रदेश के 30वें राज्यपाल बने मंगूभाई पटेल
Fri, 09 Jul 2021 02:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भोपाल।
एजेंसी, भोपाल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:37 AM IST
सार
- बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने दिलाई शपथ
- शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल थीं मौजूद
विज्ञापन
मंगूभाई पटेल
- फोटो : ani
विस्तार
भाजपा आदिवासी नेता और गुजरात के पूर्व मंत्री मंगूभाई छगनभाई पटेल ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। वह मध्य प्रदेश के 30वें राज्यपाल हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने यहां राजभवन में एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता कमलनाथ भी मौजूद थे। आनंदीबेन पिछले साल जून से बतौर राज्यपाल मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।
विज्ञापन
दक्षिण गुजरात के नवसारी के मूल निवासी 77 वर्षीय पटेल को मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया। इस घोषणा के बाद पटेल नवसारी स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से रू-ब-रू हुए और उन्होंने कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में यकीन रखती है। मुझे यह नई जिम्मेदारी देने के लिए मैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं को धन्यवाद देता हूं। छह बार विधायक रहे पटेल गुजरात भाजपा सरकार में बतौर मंत्री कार्य कर चुके हैं। वह 2013 में गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष भी थे।
पटेल ने 1982 में नवसारी नगरपालिका के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और 2012 में नवसारी सीट से पांच बार और एक बार गंडवी सीट से विधानसभा चुनाव जीते।
