फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Man was harassing 48-year-old professor for 21 years, sent 250 obscene messages in a day

Bhopal Crime: 48 वर्षीय प्रोफेसर को 21 साल से परेशान कर रहा था मनचला, एक दिन में 250 अश्लील मैसेज कर डाले

Mon, 27 Mar 2023 09:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Mar 2023 09:14 PM IST
सार

भोपाल की एक 48 वर्षीय महिला प्रोफेसर को पिछले 21 साल से उसका एक परिचित परेशान कर रहा है। एक दिन में 250 अश्लील मैसेज तक कर डाले। जब पानी सिर से ऊपर गुजर गया तो महिला ने थाने में उसकी शिकायत कर दी।

विज्ञापन
Man was harassing 48-year-old professor for 21 years, sent 250 obscene messages in a day
Obscene Video

विस्तार

भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में रहने वालीं एक 48 वर्षीय महिला प्रोफेसर को बीते 21 वर्षों से एक मनचले ने परेशान कर रखा है। कभी फोन पर अश्लील बातें करता है तो कभी मैसेज भेजकर परेशान करता है। नंबर ब्लॉक करने पर अलग-अलग नंबरों से अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता है। 21 सालों से निजी कॉलेज की महिला प्रोफेसर आरोपी को इग्नोर करती रहीं, लेकिन जब आरोपी एक दिन में 250 मैसेज तक भेजने लगा तो उन्होंने टीटी नगर थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करा दिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

विज्ञापन


टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी के अनुसार 48 महिला निजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं और अविवाहित हैं। वे टीटी नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी आवास में अपनी मां और भाई के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश निरासी राजेंद्र नाम का युवक 2002 में उन्हें निवास के लैंडलाइन पर फोन किया था। आरोपी से पीडि़ता की बात हुई। इसके बाद आरोपी आए दिन लैंडलाइन पर फोन कर उससे बात करने की जिद करने लगा। पीडि़ता ने जब लैंडलाइन रिसीव करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उनके किसी रिश्तेदार से उनका फोन नंबर ले लिया।
विज्ञापन


कई बार बदल चुकी हैं मोबाइल नंबर
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़िता को आरोपी वाट्सएप आने से पहले टेक्स मैसेज करता था। करीब दस साल पहले पीड़िता ने मोबाइल नंबर बदला तो आरोपी ने किसी रिश्तेदार से उनका नया मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद फिर अश्लील मैसेज भेजने लगा। आरोपी उनके रिश्तेदार का रिश्तेदार है, इसलिए फरियादिया ने उसे फोन भी किया और हिदायत दी कि फोन न करें और मैसेज न भेजें। अन्य रिश्तेदारों से भी उसे समझाने को कहा कि वह अपनी हरकत बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद फिर हरकत शुरू
रिश्तेदारों के समझाने के बाद आरोपी कुछ महीने तक न तो फोन किया और न ही मैसेज भेजे, लेकिन कुछ महीने बाद फिर वह मैसेज करने लगा। अब तो आरोपी पीडि़ता के वाट्सएप नंबर पर एक-एक दिन में 250 अश्लील मैसेज तक भेज देता है। जब-जब पीडि़ता ने आरोपी का नंबर ब्लॉक किया, उसने सिम बदल-बदलकर मैसेज करने लगा। गत 3 मार्च से 4 मार्च के बीच आरोपी ने उन्हें 250 मैसेज किए। इन मैसेज में आरोपी ने अश्लील बातें लिखीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इस बात से तंग आकर रविवार को महिला प्रोफेसर ने टीटी नगर थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले पड़ताल की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed