{"_id":"69f228c18560cf02cb0c13b5","slug":"major-accident-in-bhopal-sagar-plaza-lift-falls-from-third-floor-7-people-injured-two-suffer-leg-injuries-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में बड़ा हादसा: सागर प्लाजा की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, 7 लोग घायल, दो के पांव में चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में बड़ा हादसा: सागर प्लाजा की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, 7 लोग घायल, दो के पांव में चोट
Wed, 29 Apr 2026 10:04 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:04 PM IST
सार
भोपाल के एमपी नगर स्थित सागर प्लाजा में बुधवार शाम लिफ्ट हादसे में सात पत्रकार घायल हो गए। तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिरने के बाद दो पत्रकारों के पैरों में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
भोपाल के एमपी नगर जोन-2 स्थित सागर प्लाजा की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के एमपी नगर जोन-2 स्थित सागर प्लाजा में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां तीसरी मंजिल से एक लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायल पत्रकार बताए जा रहे हैं, जो अपने एक साथी पत्रकार से मुलाकात कर लौट रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें रिजवान अहमद सिद्दीकी को नर्मदा अस्पताल और सुशील त्रिपाठी को सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें- भोपाल स्लॉटर हाउस कांड: कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार, घायल में रिजवान अहमद सिद्दीकी, सुशील त्रिपाठी, दिलीप भदौरिया, अनीता चौबे, प्रगति श्रीवास्तव और सादिया खान शामिल हैं। सभी सागर प्लाजा स्थित एक कार्यालय में अपने पत्रकार साथी से मिलने गए थे। मुलाकात के बाद जब वे लिफ्ट से नीचे आ रहे थे, तभी तीसरी मंजिल से लिफ्ट अचानक गिर गई। घटना की सूचना के बाद एमपी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: रेलवे सुरक्षा और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में पुलिस कस रही कमर, DGP मकवाना ने बैठक में दिए निर्देश