{"_id":"66e43efc07c15f373701c13e","slug":"mahila-congress-protests-in-bhopal-over-indore-gang-rape-case-demands-action-against-the-culprits-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: इंदौर में सामूहिक बलात्कार मामले में महिला कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: इंदौर में सामूहिक बलात्कार मामले में महिला कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Fri, 13 Sep 2024 07:06 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:06 PM IST
सार
इंदौर में सामूहिक बलात्कार मामले में शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि अब तो देश की रक्षा करने वाले सैनिक भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की नेत्रियां और कांग्रेस नेता शामिल रहे। पटेल ने कहा कि इंदौर जिले के मऊ में सेना के दो अधिकारियों की महिला मित्रों के साथ हुये सामूहिक बलात्कार की घटना से प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हुआ है। इंदौर में युवतियों के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना दिल दहलाने वाली और अमानवीय अपराध है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है। आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि वह दिल दहाड़े महिलाओं को अपना शिकार बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं।
बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम
पटेल ने कहा कि कानून व्यवस्था का आलम यह है कि अब तो देश की रक्षा करने वाले सैनिक की सुरक्षित नहीं हैं। इंदौर की घटना सहित अन्य घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि प्रशासन बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। मध्यप्रदेश कांग्रेस इंदौर सहित अन्य घटनाओं की कठोर निंदा करती है। पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है। सैन्य अधिकारियों के साथ इस तरह घटना होना अपने आप में बहुत ही शर्मनाक है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने प्रदर्शन के बाद इंदौर में सैनिक अधिकारियों के महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म की घटना को संज्ञान में लेते हुये राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की।
सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
पटेल ने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि यदि इस तहर के अपराध पर तत्काल रोक नहीं लगी तो महिला कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी।इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, भोपाल जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण राजलक्ष्मी नायक, शीतल मालवीय, महक राणा, राशिदा मुस्तफा, रजनी दुबे, लता देवरे, रत्ना पांडे, प्रतिभा तोमर, सरोज गुजरे, कुसुम पाल, पार्वती मौर्य, ज्योति पदम सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थीं।