फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Voting for the first phase of three-tier panchayat elections begins in the state

Madhya Pradesh: पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू, भिंड में मतदान केंद्रों पर पथराव

Sat, 25 Jun 2022 11:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Jun 2022 11:13 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत के प्रथम चरण के लिए मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया। प्रदेश में प्रथम चरण में 52 जिलों के 115 विकासखण्ड की 8702 ग्राम पंचायतों के 26 हजार 902 मतदान केन्द्रों में मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Voting for the first phase of three-tier panchayat elections begins in the state
भिंड में पोलिंग बूथ पर हुए पथराव से पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत के प्रथम चरण के लिए मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया। प्रदेश में प्रथम चरण में 52 जिलों के 115 विकासखण्ड की 8702 ग्राम पंचायतों के 26 हजार 902 मतदान केन्द्रों में मतदान हो रहा है। भिंड जिले के मिहोना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक पोलिंग बूथ पर पथराव की खबरें हैं। इससे कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।  

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पंचायत चुनाव में तनावपूर्ण स्थिति है। मिहोना क्षेत्र समेत दर्जनभर पोलिंग बूथ पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है। भिंड मिहोना की असनेहट पंचायत के पोलिंग बूथ क्रमांक 148-149 पर पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने पथराव किया है। पथराव में एसआई अमित सिकरवार घायल हो गए उनके सिर में चोट लगी है। फर्जी वोट डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ था । पंचायत में पिछड़ा वर्ग की सीट थी। इस दौरान वोटिंग को लेकर दो सरपंच पद के उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए और पथराव शुरू कर दिया। एसआई अमित सिकरवार घायल हो गए। 

विज्ञापन

 
इसी तरह ग्वालियर के लहार की लपवाह पंचायत के बूथ क्रमांक 27, 28, 29 और 30 पर सुबह 10 बजे प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद हवाई फायर भी हुए। मतदान केंद्र पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। पुलिस ने इन हालातों पर काबू पाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह है। कई केंद्रों पर लंबी लंबी लाइन लगी हुई है। महिलाओं में भी मतदान के लिए सुबह से ही लाइन में लग गई थी। भोपाल, ग्वालियर, रायसेन, विदिशा, शाजापुर के ग्रामीण इलाकों में सुबह 7 बजे ही मतदान शुरू हो गया था। प्रदेश में 22 हजार 915 सामान्य और 3 हजार 989 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। इन केन्द्रों सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

निवार्चन आयुक्त की अपील- निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करें
इससे पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। मतदान जरूर करें। शनिवार 25 जून को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना होगी। सिंह ने कहा कि मतदाता मतदान करने जाते समय अपना पहचान-पत्र जरूर ले जाएं। आयुक्त ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। निर्वाचन कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। प्रथम चरण के मतदान के लिए 52 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed