{"_id":"60c5cb3f8ebc3e40c706bb2d","slug":"madhya-pradesh-transgender-held-for-dancing-on-mosque-premises-sharing-video-on-social-media-for-hurting-religious-sentiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: किन्नर ने मस्जिद परिसर में किया डांस, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो: किन्नर ने मस्जिद परिसर में किया डांस, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार
Sun, 13 Jun 2021 02:39 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:39 PM IST
सार
किन्नर नानू विश्वास को शनिवार शाम भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए के तहत गिरफ्तार किया गया। उस पर जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने कथित रूप से एक मस्जिद परिसर में डांस करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वाले 24 वर्षीय किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है। किन्नर नानू विश्वास को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तलैया थाने के इंस्पेक्टर डी पी सिंह ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि किन्नर नानू विश्वास को शनिवार शाम भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए के तहत गिरफ्तार किया गया। उस पर जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर डी पी सिंह के मुताबिक, मोती मस्जिद प्रबंधन ने शिकायत दर्ज कराई है कि विश्वास के इस कृत्य से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार, विश्वास ने मोती मस्जिद परिसर में डांस किया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही घंटे बाद विश्वास को थाने से ही जमानत दे दी गई क्योंकि उसके खिलाफ जो आपराधिक धारा लगाई गई है, उसके तहत यदि अदालत द्वारा दोषी भी ठहराया जाता है तो सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्वास के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।
