{"_id":"60638070e7864b493b787979","slug":"madhya-pradesh-schools-for-students-up-to-class-eight-shut-till-april-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 : मध्यप्रदेश में आठवीं तक की कक्षाएं 15 अप्रैल तक रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 : मध्यप्रदेश में आठवीं तक की कक्षाएं 15 अप्रैल तक रहेंगी बंद
Wed, 31 Mar 2021 01:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:18 AM IST
सार
- आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए पूर्व में जारी किए गए निर्देश यथावत रहेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : istock
विस्तार
कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर मध्यप्रदेश में आठवीं तक की सभी कक्षाएं 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी मिली है ।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि विभागीय समीक्षा बैठक चार दिसंबर 2020 में लिए गए निर्णय अनुसार पहली से आठवीं तक की कक्षाएं 31 मार्च 2021 तक बंद रखी गई हैं।
विज्ञापन
इसमें आगे कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण में विगत दिनों में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को 15 अप्रैल 2021 तक बंद रखे जाने के निर्देश दिए जाते हैं। आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए पूर्व में जारी किए गए निर्देश यथावत रहेंगे।
विज्ञापन
