{"_id":"62caa3632fdcc7496114823b","slug":"madhya-pradesh-news-threat-to-blow-up-secunderabad-express-in-itarsi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh News: सिकंदराबाद एक्सप्रेस को इटारसी में उड़ाने की धमकी, ट्रेन रोककर की जा रही है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh News: सिकंदराबाद एक्सप्रेस को इटारसी में उड़ाने की धमकी, ट्रेन रोककर की जा रही है जांच
Sun, 10 Jul 2022 04:38 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 10 Jul 2022 04:38 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर जयपुर-सिकंदाराबाद एक्सप्रेस को रोक दिया गया है। पुलिस उसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
इटारसी में सिकंदराबाद एक्सप्रेस में ब्लास्ट की धमकी दी गई है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी जंक्शन पर जयपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद नर्मदापुरम के पुलिस अधिकारी इटारसी स्टेशन पहुंच गए हैं। सिंकदराबाद एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रोका गया है। उसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
दरअसल, ट्रेन में टीटीई को एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें दो स्लीपर कोच को उड़ाने की धमकी दी गई है। टीटीई ने इसकी सूचना पुलिस को दी और तत्काल कार्रवाई करते हुए नर्मदापुरम में ट्रेन को खाली करा लिया है। डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।