मध्यप्रदेश: अशोकनगर में बाढ़ में फंसे 40 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन करके अशोकनगर जिले में बाढ़ में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमों को भेजने की गुहार लगाई।
- सीएम ने ट्वीट कर बताया कि 'अशोकनगर में टुमन और मंगावली गांव में फंसे सभी 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में बाढ़ में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम शुक्रवार रात पहुंची। अशोकनगर के कलेक्टर अभय वर्मा ने शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर पीटीआई को फोन पर बताया कि ‘एनडीआरएफ की एक टीम पहुंच गई है। एनडीआरएफ की दूसरी टीम रास्ते में है और जल्द मौके पर पहुंच जाएगी।’
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि 'मैं मध्यप्रदेश में बाढ़ और अतिवृष्टि की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अशोकनगर और गुना के जिला प्रशासन से भी लगातार संपर्क में हूं। अशोकनगर में टुमन और मंगावली गांव में फंसे सभी 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन दोनों गांव में चल रहा ऑपरेशन सफल हो गया है।
मैं मध्यप्रदेश में बाढ़ और अतिवृष्टि की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूँ। अशोकनगर और गुना के ज़िला प्रशासन से भी लगातार संपर्क में हूँ। अशोकनगर में टुमन और मँगावली गांव में फँसे सभी 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन दोनों गांव में चल रहा ऑपरेशन सफल हो गया है।
विज्ञापन विज्ञापन— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 6, 2021
इससे पहले शुक्रवार शाम को, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन करके अशोकनगर जिले में बाढ़ में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमों को भेजने की गुहार लगाई थी। क्योंकि खराब मौसम के कारण वायुसेना के हेलिकॉप्टर उनकी मदद के लिए उड़ान नहीं भर सके।
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से टेलीफोन पर अशोकनगर में बाढ़ में फंसे लगभग 50 लोगों के बचाव को लेकर बात की। तेज बारिश के कारण भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जिससे ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।’
आज केंद्रीय गृहमंत्री @AmitShah जी से टेलीफोन पर अशोकनगर में बाढ़ में फँसे लगभग 50 लोगों के रेस्क्यू को लेकर की बात। तेज बारिश के कारण @IAF_MCC के हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं जिससे ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 6, 2021
जिलाधिकारी वर्मा ने बताया कि ये लोग अशोकनगर एवं बहादुरपुर तहसीलों के पांच-छह गांवों में बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। सेना एवं वायुसेना की टीमों के शनिवार सुबह तक इस बचाव अभियान में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रभावित गावों में पानी का स्तर लगातार नीचे आ रहा है।
उत्तर मध्यप्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। राज्य के अधिकारियों के अनुसार अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
