फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Minister Mahendra Singh Sisodia demands Kamal Nath should be booked for sedition

मध्यप्रदेश : मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया बोले- कमलनाथ के खिलाफ चले राष्ट्रद्रोह का मामला

Wed, 26 May 2021 04:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 26 May 2021 04:58 PM IST
सार

शिवराज सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कमलनाथ  की तुलना आतंकवादियों से कर दी। सिसोदिया ने कमलनाथ पर हिंसक गतिविधियों के लिए लोगों को उकसाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Minister Mahendra Singh Sisodia demands Kamal Nath  should be booked for sedition
महेंद्र सिंह सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के इंडियन वैरिएंट को लेकर दिए बयान के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता लगातार उनपर हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में शिवराज सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कमलनाथ पर समर्थकों को हिंसक गतिविधियों के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि कमलनाथ जैसा व्यक्ति अगर वीडियो पर अपने कार्यकर्ताओं को ये कहते हैं कि मौका अच्छा है आग लगाओ, यही बात आतंकवादी कहते हैं कि हिन्दुस्तान में ये मौका अच्छा है बम फोड़ों, आग लगाओ। ये आतंकवाद की सूची में आता है। 
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने भी कमलनाथ पर बोला था हमला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस आग लगाने की तैयारी में लगी है। कमलनाथ, जवाब देना पड़ेगा। आप मौत का उत्सव मना रहे हो? शिवराज ने कहा कि कैसे भी अराजकता का तांडव हो जाए इस प्रयास में आप और आपकी पार्टी लगी है। मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कमलनाथ के आग लगाने वाले बयान से सहमत हैं? अगर नहीं सहमत हैं तो धृतराष्ट्र की तरह आंखें बंद कर के क्यों बैठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या कहा था कमलनाथ ने
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया था जिसके बाद से राज्य की राजनीति गरमा उठी। उन्होंने शुक्रवार (21 मई) को एक वर्चुअल प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि दुनियाभर में देश की पहचान इंडियन कोरोना के नाम से बन गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा था कि 'इसकी शुरुआत चीनी कोरोना से हुई थी। अब यह भारतीय वेरिएंट कोरोना है। आज, भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कोविड-19 के भारतीय संस्करण से डरते हैं। हमारे वैज्ञानिक इसे भारतीय संस्करण कह रहे हैं। सिर्फ भाजपा के सलाहकार ही नहीं मान रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे (सरकार) कोविड से नहीं लड़ रहे हैं बल्कि आलोचना से लड़ रहे हैं, कुछ पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया है। वह छवि बनाने में लगे हुए हैं न कि कोविड प्रबंधन में। कल, मैंने उन लाशों के बारे में जानकारी मांगी थी जो दाहगृहों में लाए गए थे। वो दुनिया से झूठ बोल रहे हैं और मध्यप्रदेश इसका एक उदाहरण है। 


कमलनाथ ने कहा कि मैंने खुद गणना की है, अखबारों में 26 जिलों की जानकारी थी और बाकी जिलों से जानकारी जुटाई। मार्च और अप्रैल में दाहगृहों में एक लाख 27 हजार शव पहुंचे थे। मेरे हिसाब से इनमें से 80 फीसदी लोगों की मौत कोविड की वजह से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed