फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Leopard preys on 9-year-old girl in Sanjay Tiger Reserve in Sidhi, mother chases but could not save

मध्य प्रदेश: सीधी में संजय टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने 9 साल की बच्ची को बनाया शिकार, मां ने पीछा किया पर बचा नहीं सकीं

Wed, 08 Dec 2021 01:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 08 Dec 2021 01:39 PM IST
सार

सीधी जिले में एक हफ्ते पहले मां अपने बच्चे को बचाने तेंदुए से भिड़ गई थी। ऐसा ही आमना-सामना मंगलवार को भी हुआ। इस बार तेंदुआ लड़की को अपने साथ नहीं ले जा सका, पर उसकी मौत हो गई है।   
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Leopard preys on 9-year-old girl in Sanjay Tiger Reserve in Sidhi, mother chases but could not save
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित संजय टाइगर रिजर्व एरिया के बफर जोन में मंगलवार को एक 9 साल की बच्ची को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। लड़की अपनी मां के साथ लकड़ी बीनने जंगल गई थी। इस दौरान तेंदुआ पीछे से आया और 100 मीटर तक घसीटकर ले गया। लड़की की मां और अन्य ग्रामीणों ने पत्थर मारे, शोर मचाया और पीछा भी किया, पर बच्ची को नहीं बचा सके। 
विज्ञापन


मामला संजय टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आने वाले मदवास फॉरेस्ट रेंज का है। फॉरेस्ट रेंजर संजीव रंजन ने बताया कि सुबह 8 बजे 9 साल की लवली, निवासी दादरी गांव, अपनी मां और ग्रामीणों के साथ जंगल में लकड़ी बीन रहे थे। तभी अचानक से तेंदुए ने लवली पर हमला कर दिया। इस दौरान मां और बेटी करीब 50 मीटर दूर थे। जब मां ने देखा कि तेंदुए ने बच्ची पर हमला किया है तो उसने पत्थर मारे। शोर मचाया। बाकी ग्रामीणों ने भी शोर मचाया। इस दौरान लड़की को तेंदुआ 100 मीटर दूर तक घसीटकर ले गया और ग्रामीणों के शोर से डरकर भाग गया। तब तक तेंदुए के जबड़े में फंसी होने की वजह से लवली की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम करने भेजा। साथ ही आर्थिक सहायता भी दी गई। 
विज्ञापन


एक हफ्ते पहले आदिवासी महिला भिड़ गई थी तेंदुए से
पिछले हफ्ते भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। तब एक आदिवासी महिला अपने बच्चे की खातिर तेंदुए से भिड़ गई थी। उसने अपने बेटे को बचाने में कामयाबी हासिल की थी। संजय-डुबरी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व 1975 में बने थे। संजय-डुबरी टाइगर रिजर्व का हिस्सा है- संजय नेशनल पार्क। सीधी जिले में यह जैव-विविधता के संरक्षण के लिए खास पहचान रखता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed