फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Jyotiraditya Scindia met Prime Minister Modi with family, discussed in political corridors

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी से सपरिवार भेंट करने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजनीतिक गलियारों में चर्चा

Thu, 31 Mar 2022 01:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 01:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सपरिवार सौंजन्य भेंट की। उन्होंने सोशल मीडिया में फोटो शेयर कर मुलाकात की जानकारी दी। पीएम मोदी से सिंधिया की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Jyotiraditya Scindia met Prime Minister Modi with family, discussed in political corridors
पीएम मोदी से सिंधिया ने की सौंजन्य भेंट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सिंधिया ने सोशल मीडिया में पीएम के साथ फोटो शेयर कर मुलाकात की जानकारी दी। उनकी फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। वहीं, पीएम मोदी से सिंधिया की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी मां माधवीराजे सिंधिया, पत्नी प्रियदर्शिनी राजे और बेटे महान आर्यमान के साथ पीएम आवास में मुलाकात करने पहुंचे थे। हालांकि सिंधिया ने इस मुलाकात को सौंजन्य भेंट बताया है। 
विज्ञापन


भाजपा से जुड़ने के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद को पार्टी की विचारधारा में ढालने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं। सिंधिया पीएम मोदी की राह में चलकर प्रदेश में अपनी महाराज वाली छवि को भी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज मंत्रियों से संबंध सुधारने के लिए भी सिंधिया पहल कर रहे हैं और उनसे मुलाकात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महान आर्यमान के राजनीति में प्रवेश की अटकलें तेज
सिंधिया के भाजपा में आने के बाद उनके बेटे महान आर्यमान की राजनीति में प्रवेश की अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। महान आर्यमान के सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से भी उनके राजनीति में आने के संकेत मिल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed