फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: JaiPrakash Agarwal appointed as new in-charge of MP Congress, will replace Mukul Wasnik

Madhya Pradesh: मप्र कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए गए जयप्रकाश अग्रवाल, मुकुल वासनिक की जगह लेंगे

Thu, 08 Sep 2022 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 04:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बदल दिए गए हैं। मुकुल वासनिक की जगह अब जयप्रकाश अग्रवाल को ये जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि मुकुल वासनिक के अनुरोध पर ये परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: JaiPrakash Agarwal appointed as new in-charge of MP Congress, will replace Mukul Wasnik
मप्र कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए गए प्रकाश अग्रवाल, मुकुल वासनिक की जगह लेंगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुकुल वासनिक को अब मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी नहीं रहे। उनसे ये जिम्मेदारी पार्टी ने वापस ले ली है। जयप्रकाश अग्रवाल को ये जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि ये परिवर्तन मुकुल वासनिक के अनुरोध पर किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि आज कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश के प्रभारी के रूप में उनकी वर्तमान जिम्मेदारी से मुक्त करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, ताकि वे अन्य संगठनात्मक मामलों की देखरेख कर सकें। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश पर तत्काल प्रभाव से जयप्रकाश अग्रवाल को एमपी का प्रभारी नियुक्त किया है। मुकुल वासनिक एआईसीसी के महासचिव बने रहेंगे। एमपी के प्रभारी महासचिव के रूप में उनके योगदान की पार्टी सराहना करती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर नए प्रभारी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि जय प्रकाश अग्रवाल को अ.भा.कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि उनकी संगठन क्षमता का लाभ मध्यप्रदेश कांग्रेस को मिलेगा व संगठन को और मज़बूती व गतिशीलता मिलेगी। 




दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं जेपी अग्रवाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए गए जेपी अग्रवाल दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे दिल्ली से चार बार लोकसभा सदस्य भी चुने जा चुके हैं। दिल्ली नॉर्थ ईस्ट से सांसद रहे जेपी अग्रवाल को 2006 में राज्यसभा सदस्य भी चुना जा चुका है। 1983-84 में वह डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल को 1992 में ही AICC का सदस्य बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed