{"_id":"613bad408ebc3e883a4c1f11","slug":"madhya-pradesh-government-will-distribute-criminals-money-among-poor-via-new-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कानून की तैयारी: मध्यप्रदेश में अपराधियों का पैसा बंटेगा गरीबों में, शिवराज सरकार कर रही विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कानून की तैयारी: मध्यप्रदेश में अपराधियों का पैसा बंटेगा गरीबों में, शिवराज सरकार कर रही विचार
Sat, 11 Sep 2021 02:38 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:38 AM IST
सार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस बिल के बाद खनन माफिया, शराब माफिया, जमीन माफिया और अन्य असमाजिक तत्व राज्य में खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार अपराध को रोकने के लिए एक नया कानून पेश कर सकती है। इस कानून में अपराधियों का पैसा और संपत्ति गरीबों में बांटने का प्रावधान होगा। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह कानून उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर एक्ट से भी ज्यादा सख्त हो सकता है। नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को बताया कि गृह और कानून विभाग इस बिल पर एक साथ काम करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बिल में अपराधियों का जब्त धन और संपत्ति को गरीबों में बांटने का प्रावधान भी हम ला रहे हैं। केसों के जल्द निपटारे के लिए हम स्पेशल कोर्ट बनाएंगे और गवाहों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। इन अपराधियों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वालों को भी सजा का प्रावधान इस बिल में किया जाएगा।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है मध्यप्रदेश सरकार इस बिल को शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती है। बता दें कि शिवराज सिंह की सरकार लगातार अपराध को रोकने की बात कर रही हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो में कुछ लोग एक आदमी को पेड़ से बांधकर मार रहे थे और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद शिवराज सरकार ने अपराधियों के घर पर बुल्डोजर चला दिया और शिवराज सिंह ने कहा था कि जो नहीं सुधरेगा उसके साथ भी यही होगा। अब तक 500 अपराधियों के घरों पर चला बुल्डोजर वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि सरकार इस तरह के अपराध को रोकने के लिए सख्त कानून लाएगी।
