फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Flood Situation Improving 14 Thousand Living In Relief Camps

मध्यप्रदेश में बाढ़: हालात में हो रहा सुधार, नरोत्तम बोले- अभी 14 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे

Sun, 08 Aug 2021 03:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Aug 2021 03:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बीते सप्ताह भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को ग्वालियर-चंबल का हवाई सर्वेक्षण किया और हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Flood Situation Improving 14 Thousand Living In Relief Camps
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में बाढ़ के हालात अब काबू में आने लगे हैं। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि राज्य में हालात सुधर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि रविवार को राज्य में कोई भी बचाव अभियान चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। फिलहाल अलग-अलग जिलों में 14 हजार से ज्यादा लोग 230 से ज्यादा राहत शिविरों में रह रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुबह-सुबह ग्वालियर-चंबल इलाके का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इलाके ने पिछले 40 वर्षों में ऐसी आफत नहीं झेली है।
विज्ञापन


मिलकर चुनौती का सामना करेंगे : सिंधिया
सर्वेक्षण से पहले ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर इस चुनौती का सामना किया है। इसी का नतीजा है कि अब तक 15,000 लोगों को बचाया जा चुका है। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है। सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की मरम्मत का काम तेज गति से किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले सिंधिया ने श्योपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री के ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ग्वालियर में निर्वाचित प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी मध्य प्रदेश के चंबल-ग्वालियर क्षेत्र में बारिश के कारण कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान हजारों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव कार्यों में एयरफोर्स भी शामिल
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह तीन जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की थी। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि गुना, अशोकनगर, विदिशा जिलों में बाढ़ की स्थिति और बचाव अभियान का जायजा लिया। गांवों में फंसे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी रात से काम कर रही हैं। भारतीय वायुसेना भी इसमें जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed