फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya pradesh flood 2021, Former CM Kamal Nath attacks on cm shivraj singh chouhan for flood management

मध्यप्रदेश: बाढ़ प्रबंधन को लेकर सीएम शिवराज पर भड़के कमलनाथ, कहा-दिखावे के ड्रामे से कोई फायदा नहीं

Sat, 07 Aug 2021 11:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Aug 2021 11:13 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में बाढ़ प्रबंधन मामले को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर बड़ा हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि दिखावे के ड्रामे से कोई फायदा नहीं।

विज्ञापन
Madhya pradesh flood 2021, Former CM Kamal Nath attacks on cm shivraj singh chouhan for flood management
कमलनाथ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्यप्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ के हालात से निपटने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है वहीं अब इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। इस मामले पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि दिखावे के ड्रामे से कोई फायदा नहीं। मैं सीएम से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और बाढ़ प्रबंधन के समय और आंकड़ों पर विवरण दें। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा समय पर बारिश की चेतावनी के बावजूद सरकार ने लोगों को सतर्क नहीं किया जिससे चलते ही इस तरह के हालात का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बिल्कुल ही परवाह नहीं है

विज्ञापन


बीते 70 सालों में ऐसी तबाही कभी नहीं देखी: सीएम शिवराज
बता दें कि उत्तरी मध्यप्रदेश में शिवपुरी, गुना, दतिया, भिंड, मुरैना और ग्वालियर का कुछ हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है।  वहीं इस बाढ़ पर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बीते 70 सालों में ऐसी तबाही कभी नहीं देखी गई है। बाढ़ के कारण ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है, साथ ही यहां दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कई पुल व इमारतें बाढ़ की चपेट में आ चुकी हैं। वहीं शिवपुरी व शेओपुर जिले में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है। वहीं सात लोगों के घायल होने की खबर भी है, जिसमें गुना से चार, शिवपुरी से दो व मोरीना से एक व्यक्ति घायल हुआ है। भारी वर्षा के कारण दतिया के रतनगढ़ मंदिर व संकुआ के पास पुल ध्वस्त हो चुके हैं, जिस कारण कई लोग वहां फंस गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed