{"_id":"60d716fcf6ae9a3e43335d79","slug":"madhya-pradesh-eighth-case-of-delta-plus-found-new-variant-confirmed-in-bairagarh-youth-two-deaths-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: डेल्टा प्लस का आठवां केस मिला, बैरागढ़ के युवक में नए वैरिएंट की पुष्टि, अब तक दो मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: डेल्टा प्लस का आठवां केस मिला, बैरागढ़ के युवक में नए वैरिएंट की पुष्टि, अब तक दो मौतें
Sat, 26 Jun 2021 05:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 26 Jun 2021 05:31 PM IST
सार
डेल्टा प्लस वैरिएंट देश के 12 राज्यों में पैर पसार रहा है। मध्यप्रदेश में आठवां केस मिला है। राज्य में अब तक इसके दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके के 25 वर्षीय युवक में कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है। इसे मिलाकर अब तक राज्य में आठ लोग इस नए वैरिएंट से संक्रमित मिले हैं, वहीं दो लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बैरागढ़ का युवक पांच जून को संक्रमित हुआ था। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज हुआ था। अब वह स्वस्थ है और घर चला गया है। उसे कोरोना रोधी वैक्सीन अभी नहीं लगी है। इससे पहले मप्र में डेल्टा प्लस के तीन केस भोपाल में, दो उज्जैन में, दो रायसेन में और एक अशोकनगर में मिला है। उज्जैन में एक महिला की और अशोक नगर में एक युवक की मौत हो चुकी है। दोनों को वैक्सीन नहीं लगी थी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने किया अलर्ट
केंद्र सरकार डेल्टा प्लस को लेकर राज्यों को लगातार अलर्ट कर रही है। चार दिन पहले मप्र, केरल व महाराष्ट्र को अलर्ट किया गया था। शनिवार को आठ राज्यों को और अलर्ट किया गया है। केंद्र ने डेल्टा प्लस से निपटने के लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। इसमें टीटीवी फॉर्मूले यानी टेस्टिंग, ट्रैकिंग व वैक्सीन पर जोर दिया गया है। देश के 12 राज्यों में अब तक डेल्टा प्लस के 52 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
