फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Congress released the details of JIP members, told that Congress supported candidates won 386 seats

Madhya Pradesh: कांग्रेस ने जारी किया जिपं सदस्यों का ब्यौरा, बताया 386 सीटों पर जीते कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी

Sat, 16 Jul 2022 01:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 01:21 PM IST
सार

मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि भाजपा ग्राम पंचायत चुनाव में बुरी तरह से हार जाने के बावजूद इस तरह की अफवाहें फैला रही है कि उसने पंचायत चुनाव में जीत हासिल की है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress released the details of JIP members, told that Congress supported candidates won 386 seats
कांग्रेस का वर्कशॉप - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुए पंचायत के चुनावों के परिणाम आ गए हैं। प्रदेश की 875 जिला पंचायत सीटों में से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 386 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को 360 सीटों पर कामयाबी मिली है। इसके अलावा 129 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। 
विज्ञापन


मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने आज जारी एक बयान में यह बात कही। सिंह ने कहा कि भाजपा ग्राम पंचायत चुनाव में बुरी तरह से हार जाने के बावजूद इस तरह की अफवाहें फैला रही है कि उसने पंचायत चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा के इस दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जबाव देने के लिए कांग्रेस पार्टी सभी जिलों के जिला पंचायत सदस्यों का ब्यौरा सार्वजनिक कर रही है। शुरुआत में कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए कोई सूची जारी नहीं की थी, क्योंकि पंचायत के चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते। 
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अपनी तरफ से पुलिस, पैसा और प्रशासन का जमकर दुरुपयोग किया और पंचायत चुनावों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर तक में भाजपा जीत दर्ज नहीं कर सकी। यदि प्रशासन का दुरुपयोग नहीं किया जाता तो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कम से कम 450 सीटों पर जीत दर्ज करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि जनपद पंचायत अध्यक्ष को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती आकलन के मुताबिक कांग्रेस पार्टी कम से कम 125 जनपद पंचायतों में अपना अध्यक्ष बनाने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि पूरे आंकड़े सामने आने के बाद इस संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है। सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में गांव की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में विश्वास जताया है। इसी तरह 17 और 20 जुलाई को होने वाली नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना में भी जनता नया इतिहास लिखने वाली है और अधिकतर नगर निकाय पर कांग्रेस का झंडा फहराएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed