{"_id":"60c86987cdb2b555e22ce1e4","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-chouhan-says-he-will-meet-prime-minister-narendra-modi-in-delhi-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट विस्तार की अटकलें: कल पीएम मोदी से मिलेंगे शिवराज सिंह चौहान, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट विस्तार की अटकलें: कल पीएम मोदी से मिलेंगे शिवराज सिंह चौहान, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
Tue, 15 Jun 2021 02:19 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:19 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय कैबिनेट विस्तार के अलावा कोरोना की स्थिति को लेकर बैठक में चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान और पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल यानी बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में कई मुद्दों पर बात हो सकती है। हालांकि चर्चा यह भी है कि मध्यप्रदेश से मोदी कैबिनेट के दावेदारों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि शिवराज सिंह चौहान पीएम को कोरोना को लेकर उठाए गए कदमों की भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says he will meet Prime Minister Narendra Modi in Delhi tomorrow
विज्ञापन विज्ञापन
(file photo) pic.twitter.com/ym1Fts3T8D— ANI (@ANI) June 15, 2021
कोरोना की स्थिति पर हो सकती है चर्चा
इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री मोदी को राज्य में कोरोना की स्थिति और वैक्सीनेशन की गति को लेकर भी जानकारी देंगे। वहीं माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पीएम मोदी से कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा और भी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
कैबिनेट विस्तार को लेकर भी पीएम से चर्चा संभव
संभावना इस बात की भी लगाई जा रही है कि पीएम के साथ आगामी कैबिनेट विस्तार को लेकर भी पीएम से चर्चा हो सकती है। मध्यप्रदेश से भी कई दावेदार कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं,जिसमें ज्योतिरादित्य का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि हाल ही में सिधिया शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने भोपाल आए थे।
