फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   madhya pradesh cm shivraj singh chauhan said government will take strict action against land mafia

सीएम शिवराज का 'पावरी गर्ल' अंदाज : बोले - ये मैं हूं, ये मेरी सरकार है और भूमाफिया भाग रहे हैं

Wed, 10 Mar 2021 08:57 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 10 Mar 2021 08:57 AM IST
सार

  • पाकिस्तान की 'पावरी गर्ल' के अंदाज में बोलते नजर आए सीएम शिवराज
  • 'ये मैं हूं, ये मेरी सरकार है और ये भूमाफिया राज्य से भाग रहे हैं' - शिवराज
  • राहुल गांधी के ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिए बयान पर किया पलटवार

विज्ञापन
madhya pradesh cm shivraj singh chauhan said government will take strict action against land mafia
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan

विस्तार

राज्य में भूमाफिया को लेकर सरकार सख्त हैं और इसका संदेश मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एक अनोखे अंदाज में दिया। एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान की 'पावरी गर्ल' के अंदाज में शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कैसे भूमाफिया पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


इंदौर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान बोले, ये मैं हूं, ये मेरी सरकार, ये मेरी प्रशासनिक टीम है और आप देखो मध्यप्रदेश से भूमाफिया भाग रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भूमाफिया के हौंसले बुलंद होंगे तो सरकार भी अपनी सख्ती बढ़ाएगी। 
विज्ञापन

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में प्यार तो चलेगा लेकिन लव जिहाद नहीं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आजकल मैं जो इशारा करता हूं, वो काम पूरा जाता है। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को कोरोना से बचने की सलाह दी और कहा कि मैं लॉकडउन के पक्ष में नहीं हूं लेकिन आप सभी को मास्क पहनना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। 






इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर शहर की खूब तारीफ की। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे, तब राहुल गांधी कहां थे और उन्हें क्या हो गया था? वहीं आगे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसलिए मैं कहता हूं कि राहुल गांधी की ट्यूबलाइट देर से चलती है। 
 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अन्याय से पहले उनके पिता माधवराव सिंधिया के साथ भी अन्याय किया था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें भी मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे तब उन्हें लात मारते थे और अब जब वो भाजपा में शामिल हो गए हैं तो उन्हें इशारे से बुलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed