शिवराज का ममता पर हमला, बोले- भाजपा के 'तूफान' से दीदी परेशान, परिवर्तन रैलियों पर करा रहीं हमले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। उन्होंने आगे कहा कि ममता दीदी व्याकुल हैं, इसलिए भाजपा की परिवर्तन रैलियों पर हमला किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है और उनका त्याग व्यर्थ नहीं जाएगा।
There's BJP storm. Mamata didi is perturbed. So 'parivartan' rallies are being attacked. Our workers were killed, their sacrifice won't go in vain. West Bengal has stood up against Mamata didi's misgovernance, hooliganism, corruption, the loot. BJP will form the next govt: MP CM pic.twitter.com/9OkKwKpKPt
— ANI (@ANI) February 27, 2021विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का दावा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की जनता ममता बनर्जी के गलत शासन, भ्रष्टाचार, लूट और गुंडागर्दी से थक गई है और जनता ने इसके खिलाफ खड़े होने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
चौहान कल कोलकाता में होने वाली परिवर्तन रैली में लेंगे भाग
मुख्यमंत्री चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा कि मैं आज रात कोलकाता पहुंचूंगा और कल वहां परिवर्तन रैली में हिस्सा लूंगा। मैं वहां तीन सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करुंगा। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 27 मार्च से 29 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, वहां भाजपा की लहर चल रही है, इससे ममता दीदी भयभीत और उग्र हैं।
इस खबर को भी पढ़ेंः बंगाल में पोस्टर तक पहुंची जुबानी जंग, भाजपा का दावा- बंगाल बेटी चाहता है बुआ नहीं
ममता ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान किया। आयोग ने बंगाल में इस बार आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है। वहीं, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार की शाम इस पर सवाल उठाए। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव भाजपा के कहने पर करवाए जा रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने वही किया जो भाजपा ने कहा।
