फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya pradesh bsp mla ram bai singh statement on corruption, Pm awas yojna

मध्यप्रदेश: 'आटे में नमक बराबर रिश्वत तो चलती है' भ्रष्टाचार पर बसपा विधायक ने दिया ग्रामीणों को ज्ञान

Tue, 28 Sep 2021 09:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 09:23 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह की बसपा विधायक राम बाई सिंह ने लोगों द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत पर उल्टा ज्ञान देने लगीं। उन्होंने कहा कि अगर कोई एक हजार रुपये तक रिश्वत लेता है तो कोई बुराई नहीं है लेकिन इससे अधिक लेना सही नहीं रहेगा।

विज्ञापन
Madhya pradesh bsp mla ram bai singh statement on corruption, Pm awas yojna
बीएसपी विधायक रामबाई - फोटो : social media

विस्तार

देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जहां लोग मुहिम चला रहे हैं वहीं कुछ ऐसे नेता हैं जो खुलेआम इसे बढ़ावा दे रहे हैं। ताजा मामला है मध्यप्रदेश के दमोह की जहां पथरिया विधानसभा सीट से बसपा विधायक राम बाई सिंह ने लोगों द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत पर उल्टा ज्ञान देने लगीं। उन्होंने कहा कि अगर कोई एक हजार रुपये तक रिश्वत लेता है तो कोई बुराई नहीं है लेकिन इससे अधिक लेना सही नहीं रहेगा।

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, मध्यप्रदेश के जिले दमोह में सतऊआ गांव के कुछ लोग पीएम आवास योजना में अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत लेकर बसपा की चर्चित विधायक राम बाई सिंह के पास पहुंचे थे। लोगों को उम्मीद थी कि कोई सुनवाई होगी लेकिन विधायक राम बाई उल्टा ज्ञान देने लगीं। गांव वालों का आरोप था कि अधिकारियों द्वारा 5 से 10 हजार रुपये तक रिश्वत ली जाती है। इसी के बाद विधायक राम बाई ने कहा कि थोड़ा-बहुत तो चलता है, लेकिन किसी गरीब से हजारों रुपये नहीं लेने चाहिए। अगर एक हजार रुपये भी लेते हैं, तो चलता लेकिन सवा लाख के घर में पांच-दस हजार की रिश्वत लेना गलत है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो भी वायरल, कांग्रेस नेता ने कसा तंज
वहीं अब विधायक की बातचीत का वीडियो भी वायरल हो गया है जिसे कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान चुनावी क्षेत्र में रोज कह रहे है कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा और वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को राखी बांधने वाली बसपा विधायक राम बाई रिश्वत खोरी को लेकर खुलेआम कह रही है कि 'हम भी जानत है कि अंधेर नगरी चौपट राजा चल रहा है'



विधायक ने नाराजगी भी जताई
इस दौरान विधायक ने रोजगार सहायक से नाराजगी जताते हुए कहा कि तुम्हारे घर में तो एक लाख रुपए का बाथरूम बना होगा और यहां गरीब सवा लाख में अपना पूरा घर बना रहे हैं। इसके बाद भी यदि आप उनसे 5 से 10 हजार लेंगे तो शर्म आनी चाहिए। हालांकि विधायक की ओर से कहा गया कि कुछ गलती ग्रामीणों की भी होती है।

अक्सर चर्चा में रहती हैं विधायक राम बाई
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया से विधायक राम बाई अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। कभी गाली देने के लिए तो कभी अपने पति की करतूत के लिए। जानकारी के अनुसार राम बाई को पति पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed