फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: BJP councilors won without any opposition in 109 wards in MP, state president congratulated

Madhya Pradesh: एमपी में 109 वार्डों में भाजपा के पार्षद बिना किसी विरोध के जीते, प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

Fri, 24 Jun 2022 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 06:42 PM IST
सार

प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के 109 वार्डों में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: BJP councilors won without any opposition in 109 wards in MP, state president congratulated
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों को बधाई दी है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी के बाद स्थिति साफ हो गई है। प्रदेश के 109 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी को बधाई दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के 109 वार्डों में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। नगर निगम में 1 वार्ड, नगरपालिका के 12 एवं नगर परिषद के 96 वार्डों में पार्टी के पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा के सुशासन तथा विकास की नीतियों की बड़ी जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




शर्मा ने कहा कि यह समन्वय, सामंजस्य और सहयोग का यह अप्रतिम उदाहरण है। इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के प्रति जनता का निरंतर विश्वास बढ़ा है और हम सब मिलकर स्थानीय चुनाव में विकास के संकल्प को पूरा करेंगे।


बता दें कि सीहोर जिले की शाहगंज नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 15 वार्ड, सागर जिले की नगर परिषद बरोदियाकलां के 15 वार्डों में से 15 वार्ड, मालथौन के 15 वार्डों में से 12 वार्ड, बांदरी के 15 वार्डों में से 11 वार्ड, दतिया जिले की नगरपालिका दतिया के 6 वार्ड, छतरपुर जिले के नगरपरिषद बिजावर के 4 वार्ड, नगर परिषद बढ़ोनी के 3 वार्ड, नगरपरिषद भांडेर में 1 वार्ड, सागर जिले के नगर परिषद देवरी के 2 वार्ड, नगरपरिषद सुरखी के 2 वार्ड, नगरपरिषद शाहपुर के 1 वार्ड, नगरपरिषद बिलहरा के 2 वार्ड, पन्ना नगरपालिका के 2 वार्ड, नरसिंहपुर जिले के नगरपालिका सालीचौका में 1 वार्ड, नगरपरिषद साईंखेड़ा में 1 वार्ड, कटनी जिले के नगरपरिषद विजयराघौगढ़ में 1 वार्ड, पन्ना जिले के नगरपरिषद अमानगंज के 1 वार्ड, अजयगढ़ के 1 वार्ड, छतरपुर जिले के नगरपरिषद बारीगढ़ के 1 वार्ड, नगपालिका टीकमगढ़ के 1 वार्ड, नगरपरिषद खरकापुर के 1 वार्ड, इंदौर जिले के नगरपरिषद मानपुर के 1 वार्ड, सांवेर के 2 वार्ड, दतिया जिले के नगरपरिषद भांडेर के 1 वार्ड, ग्वालियर जिले के नगरपरिषद पिछौर के 1 वार्ड, शिवपुरी जिले के नगरपरिषद बदरवास के 1 वार्ड, भिंड के नगरपरिषद मालनपुर के 1 वार्ड, नगरनिगम रतलाम के 1 वार्ड, देवास जिले के नगर परिषद टोंकखुर्द के 1 वार्ड, पीपलरवां के 1 वार्ड, कांटाफोड़ के 1 वार्ड, सीहोर जिले के नगरपालिका सीहोर के 1 वार्ड, नगरपरिषद नसरूल्लागंज के 2 वार्ड, नगरपालिका रायसेन के 1 वार्ड, नगरपरिषद सांची के 1 वार्ड, बाड़ी के 1 वार्ड, विदिशा जिले के नगरपालिका सिरोंज के 1 वार्ड, हरदा जिले के नगरपरिषद सिराली के 1 वार्ड, सतना जिले के नगरपरिषद उचहेरा के 1 वार्ड, अनूपपुर जिले के नगर परिषद डूमरकच्छर के 1 वार्ड, नगरपरिषद मगरौनी के 1 वार्ड एवं रनौद के 1 वार्ड में भाजपा के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed