फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: COVID Booster Dose Vaccination will be done at 75 Centres in Bhopal Check here Lists

Madhya Pradesh: भोपाल में 75 सेंटर्स तैयार, जहां फ्री लगेंगे बूस्टर डोज, जानें आप कहां लगवा सकेंगे टीका

Fri, 15 Jul 2022 09:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 09:47 PM IST
सार

 जिसे शुरुआती दोनों डोज लगे हैं, उसे ही बूस्टर डोज लगाया जाएगा। साथ ही जिस कंपनी की वैक्सीन लगवाई है, उसी का बूस्टर डोज लगाया जाएगा। सेंटर्स पर कोवीशील्ड, कोवाक्सिन और कॉर्बेवैक्स की वैक्सीन उपलब्ध रहेंगी। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: COVID Booster Dose Vaccination will be done at 75 Centres in Bhopal Check here Lists
vaccination - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी 18 से 59 साल के लोगों को फ्री बूस्टर डोज लगाए जाएंगे। इसके लिए भोपाल में 75 सेंटर तैयार किए गए हैं, जहां पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। 
विज्ञापन


भोपाल के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जिले में वयस्कों के वैक्सीनेशन के लिए 75 टीमें बनाई गई हैं। पहले दिन 15 जुलाई सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक वैक्सीनेशन किया गया। 
विज्ञापन


टीकाकरण पर विस्तार से जानकारी देते हुए भोपाल के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.कमलेश अहिरवार ने बताया कि 15 जुलाई से 75 सेंटर्स पर बूस्टर डोज लगाने की तैयारी है। जिसे शुरुआती दोनों डोज लगे हैं, उसे ही बूस्टर डोज लगाया जाएगा। साथ ही जिस कंपनी की वैक्सीन लगवाई है, उसी का बूस्टर डोज लगाया जाएगा। सेंटर्स पर कोवीशील्ड, कोवाक्सिन और कॉर्बेवैक्स की वैक्सीन उपलब्ध रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अहिरवार ने बताया कि सेंटर्स पर वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी। स्लॉट ओपन किए जा रहे हैं। जिस मोबाइल से पहला और दूसरा डोज लगवाया था वो मोबाइल नंबर लिखकर जरूर लाएं। ऐसे में आधार कार्ड की भी जरूरत नहीं होगी। मोबाइल नंबर से पिछले वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड सर्च हो जाता है।

आपको बता दें कि शहर के अलग-अलग इलाकों में सेंटर्स हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा आबादी वैक्सीनेशन का फायदा ले सके। भोपाल के सीएससी बैरसिया-गांधीनगर-कोलार, पीएचसी नजीराबाद-रूनाहा, धमर्रा, गुनगा, ललरिया, फंदा तूमडा, रातीबड़, ईंटखेडी, मिसरोद
उप स्वास्थ्य केन्द्र- पिपलियाबाज खां, सीआरपीएफ बंगरसिया अस्पताल, एलएन नर्सिंग कॉलेज, आरडी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज नीलबड़, केरियर नर्सिंग कॉलेज, पीपुल्स नर्सिंग कॉलेज, खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज, होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, यूनानी मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल बैरागढ़,

सिविल डिस्पेंसरी अहमदाबाद, कमलानगर कोटरा सुल्तानाबाद, प्रोफेसर कॉलोनी ,सिविल डिस्पेंसरी 25 वी बटालियन, रुकमाबाई, 1100 क्वाटर, पंचशील नगर, बागसेवनियां, पिपलानी, गोविंदपुरा डिस्पेंसरी, आनंदनगर, सेवा सदन बैरागढ़, मिलेट्री हास्पिटल, मिलेट्री योद्धा स्थल, एमपीईबी डिस्पेंसरी, कर्मादेवी डिस्पेंसरी, एम्स, हमीदिया हॉस्पिटल, सुल्तानिया अस्पताल, कमला नेहरू अस्पताल, बीमा अस्पताल सोनागिरी, रेल्वे हॉस्पिटल, गैस राहत अस्पताल, खान शाकिर अली अस्पताल, इंदिरा गांधी चिकित्सालय, मास्टरलाल सिंह, बीएमएचआरसी मिनी यूनिट-3 , पल्मोनरी हास्पिटल जांहगीराबाद, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, बीएमएचआरसी, लेडी भोर सेंटर, संजीवनी क्लीनिक- कबाडखाना, नीलवड, बाणगंगा, सांईबाबा नगर, प्रियदर्शनी नगर, लक्ष्मण नगर, ओल्ड सुभाष नगर, नारियलखेड़ा, यूपीएचसी अशोका गार्डन, कोटरा सुल्तानाबाद, बरखेड़ा पठानी, गुलाबी नगर, खजूरीकलां, कोलुआ, काटजू अस्पताल, रेल्वे डिस्पेंसरी हबीबगंज, कस्तूरबा चिकित्सालय भेल, प्रोतिमा मलिक पुलिस हॉस्पिटल में बूस्टर वैक्सीनेशन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed