फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   LS Polls Will win Godda seat of Jharkhand with VD Sharma plan emphasis on removing voters from door to door

LS Polls: वीडी शर्मा के प्लान से फतह करेंगे झारखंड की गोड्डा सीट, मतदाता को घर-घर से निकालने पर जोर

Sat, 25 May 2024 07:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 May 2024 07:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने झारखंड की गोड्डा सीट पर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं से बातचीत में बताया कि किस तरह विधानसभा चुनावों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को निकाला और मतदान कराया।

विज्ञापन
LS Polls Will win Godda seat of Jharkhand with VD Sharma plan emphasis on removing voters from door to door
झारखंड में वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश में मतदान होने के बाद से लगातार चुनावी राज्यों में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट पर कार्यकर्ताओं को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली जीत से मिला मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ने खुद के परिवार के वोट के साथ-साथ आसपास के चार परिवारों के वोट डलवाए। इसका ही नतीजा था कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली। 

विज्ञापन


गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक ली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मध्य प्रदेश में बूथ विस्तार अभियान, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के फार्मूले पर कार्यकर्ताओं को बताया। शर्मा ने बताया कि कैसे बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए से निरंतर संपर्क करते हुए घर-घर से वोट डलवाना है। शर्मा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के पीछे की रणनीति पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सुबह कार्यकर्ता खुद के परिवार के वोट के साथ-साथ आसपास के चार परिवारों के वोट भी डलवाए। बैठक में राज्यसभा सांसद और झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई के साथ ही गोड्डा लोकसभा से उम्मीदवार निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पूरे देश में चर्चा में है मप्र का बूथ मैनेजमेंट
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान वीडी शर्मा के नेतृत्व में बूथ मैनेजमेंट की जो रणनीति बनी थी, उसकी पूरे देश में संगठन स्तर पर तारीफ की गई। माना गया कि इसी बूथ मैनेजमेंट के बूते भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। इसी वजह से ऐसी सीटों पर शर्मा को बुलाया जा रहा है, जहां कार्यकर्ताओं में थोड़ा सा जोश भरकर पांसा पलटा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में वीडी का बूथ मैनेजमेंट फॉर्मूला 
- गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के कोर कमेटी के सदस्य सुबह 6:00 बजे प्रमुख कार्यकर्ताओं को फोन कर सक्रिय करेगा। कोर कमेटी का प्रत्येक सदस्य छह लोगों को फोन करेगा। 

- बूथ अध्यक्ष बूथ महामंत्री, बीएलए अपने-अपने क्षेत्र में लगातार मतदाताओं के संपर्क में रहेंगे। 
- विपक्षी दल जिस तरह से भ्रम फैला रही है उसका बूथ पर जवाब देना है। सोशल मीडिया टीम लगातार मोदी सरकार की योजनाओं और क्षेत्र में हुए विकास की जानकारी शेयर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed