Satta Ka Sangram: चुनावी रथ पहुंचा भोपाल, युवाओं ने खुलकर रखा अपना पक्ष, रोजगार के मुद्दे पर कही ये बात
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में है। सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा करने के बाद युवाओं से चुनावी मुद्दों पर बात की गई। पढ़िए, क्या बोले युवा मतदाता?
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने मप्र के सफर पर निकला है। आज यह चुनावी रथ भोपाल लोकसभा क्षेत्र में है। इस दौरान युवाओं से चर्चा की गई
इस दौरान एक युवक ने कहा कि इसबार मैं वोट तो करूंगा, लेकिन मैं नोटा को दूंगा। सवाल पूछे जाने पर युवक ने कहा कि अभी हमने कुछ सोचा नहीं है, इसलिए इस बार किसी पार्टी को वोट नहीं देंगे। युवक ने कहा कि मैं पहली बार मतदान करूंगा इसलिए ये सोचकर कि किसी गलत पार्टी को वोट नहीं देना है।
वहीं एक युवती ने कहा कि कहीं ना कहीं पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर हम इस बार भी उन्हें प्रधानमंत्री पद पर फिर से देखना चाहते हैं, उनका एक प्रोग्राम है विकसित भारत जिसने कहीं ना कहीं यूथ को टच किया, इसलिए उनसे प्रभावित होकर हम उन्हें वोट करेंगे। वहीं एक और युवती ने कहा कि आज हमारे देश में जनसंख्या इतनी बढ़ गई है कि जिसकी वजह से नौकरियां मिलना मुश्किल हो गई, लेकिन इसी बीच प्रधानमंत्री ने संविदा भर्ती निकाली, इससे हमें अनुभव मिलता है।
