फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ladli Behna Yojna money will be available on May 4 CM Mohan Yadav announced

Ladli Behna Yojna: चार मई को मिलेगा लाड़ली बहना योजना का पैसा, सीएम मोहन यादव ने किया एलान

Thu, 02 May 2024 10:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 May 2024 10:28 PM IST
सार

Ladli Behna Yojna: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की किस्त की तारीख की घोषणा करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर कांग्रेसी परेशान हैं, उन्हें चिंता है कि ये पैसे कहां से आएंगे। लेकिन मैं कहता हूं, उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं।

विज्ञापन
Ladli Behna Yojna money will be available on May 4 CM Mohan Yadav announced
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सरकार की ओर से तय तारीख से एक दिन पहले यानी चार मई को ही खाते में पैसे आ जाएंगे। इससे पहले पांच मई के दिन राशि खातों में आनी थी। खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक चुनावी सभा के दौरान यह जानकारी दी।

विज्ञापन




विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश के आगर-मालवा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, चार तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे आएंगे। लाड़ली बहनों ने मुझे बहुत सारी मालाएं पहनाईं। बहनों आप चिंता मत करना, कहने के लिए मैंने पांच मई तारीख बोली है। लेकिन पांच तारीख को रविवार है तो एक दिन पहले ही चार मई को लाड़ली बहना योजना के 1,250 रुपये आपके खाते में आ जाएंगे।  

सीएम मोहन ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर कांग्रेसी हायतौबा मचा रहे थे। कह रहे थे कि बीजेपी सरकार पैसे कहां से ला रही है। लेकिन भाजपा तुमसे तो नहीं मांग रही है। तुम्हारा इतना छोटा मन है कि तुम कभी दे भी नहीं सकते हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा क्षेत्र देवास जिला आगर-मालवा के आगर की जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद आगर को जिला बनाया गया। यहां कि आबोहवा बता रही है कि आगर जिला बनने के बाद यहां की दिशा केवल भाजपा के कारण बदली है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed