फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kuno National Park: Minister Bhupendra Yadav reviewed the restoration of leopards.

Kuno Cheetah Project: मंत्री भूपेंद्र ने की समीक्षा, बोले- मौसम के अनुकूल रहकर चीतों ने सफल किया पुनर्स्थापन

Mon, 26 Feb 2024 09:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 26 Feb 2024 09:47 PM IST
सार

कूनों नेशनल पार्क के मौसम के अनुकूल रहवास करते हुए तमाम आशंकाओं को भी दूर किया है। यहां 20 चीते लाए गए थे, विशेष परिस्थितियों के कारण कुछ चीते नहीं रहे, लेकिन आज इनकी संख्या 21 हो गई है। 

विज्ञापन
Kuno National Park: Minister Bhupendra Yadav reviewed the restoration of leopards.
चीता मित्र सम्मेलन मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव श्योपुर के सेंसईपुरा में चीता मित्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि श्योपुर में चीता परियोजना स्थानीय निवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। चीतों ने कूनों नेशनल पार्क के मौसम के अनुकूल रहवास करते हुए तमाम आशंकाओं को भी दूर किया है। यहां 20 चीते लाए गए थे, विशेष परिस्थितियों के कारण कुछ चीते नहीं रहे, लेकिन आज इनकी संख्या 21 है और सभी निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। निश्चित ही इस क्षेत्र में लघु और दीर्घकालिक योजनाओं के क्रियान्वयन से हम आगे बढ़ेंगे। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के दौरान 71.89 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। साथ ही 350 चीता मित्रों को साइकिल वितरण भी किया गया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तीव्र प्रगति करेगा। विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं के माध्यम से निर्धनता को कम किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बड़ी आबादी निर्धनता से बाहर निकल रही है।
विज्ञापन


वन्य प्राणियों के साथ जीवन भारतीय संस्कृति की विशेषता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्योपुर जिले में प्रधानमंत्री मोदी जी की कल्पना साकार हो रही है। एशिया से 70 वर्ष पहले चीता प्रजाति चली गई थी। यहां वन्य प्राणियों के लिए स्थान आरक्षित कर विशेष प्रयासों से चीता पुनर्स्थापन हुआ है। एक समय था, जब गांधी सागर क्षेत्र में भी चीते रहे होंगे, क्योंकि वहां ऐसे चित्रांकन प्राप्त हुए हैं। प्रकृति से छेड़छाड़ और अन्य कारण से विलुप्त हो रहे वन्य प्राणियों का संरक्षण संभव हो रहा है। मध्यप्रदेश टाइगर, गिद्द, तेंदूआ के साथ ही चीतों की संख्या की दृष्टि से देश में प्रथम है। वन्य प्राणियों के साथ जीवन जीना भारतीय संस्कृति की विशेषता है। इस क्षेत्र के निवासी वन्य जीवन में रमे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कीं क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि श्योपुर में नए विकास कार्यों की शुरुआत हो रही है। जहां कूनो में नदी पर पुल निर्माण के लिए 37 करोड़ की राशि खर्च होगी। वहीं, आज सात करोड़ रुपये लागत की नलजल योजना का भूमिपूजन भी किया गया। स्थानीय निवासियों को आशियाना बनाने के लिए दो लाख के स्थान पर ढाई लाख रुपये की राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र में 19 करोड़ रुपये लागत से पानीवरदा से चिकित्सा महाविद्यालय तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। एक पृथक अस्पताल भी प्रारंभ होगा। कूनो क्षेत्र में पेट्रोल पम्प की व्यवस्था भी होगी, ताकि स्थानीय निवासियों को दूर नहीं जाना पड़े। चीता मित्रों को सायकिल प्रदान की गई है, भविष्य में इन्हें आवश्यकतानुसार मोटरसइकिल भी दी जाएगी। रोजगार साधन निरंतर बढ़ाए जाएंगे। विभागों द्वारा सम्मिलित रूप से कार्य किया जाएगा और समन्वित विकास योजना का क्रियान्वय किया जाएगा। राजस्व ग्रामों के साथ वन ग्रामों में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed