{"_id":"600a506b6c6ed21d63400ea8","slug":"jyotiraditya-scindia-allotted-bungalow-in-bhopal-by-shivraj-singh-govt-wait-for-three-years-uma-bharti-digvijaya-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार में पूरी हुई सिंधिया की 'मुराद', भोपाल में मिला सरकारी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार में पूरी हुई सिंधिया की 'मुराद', भोपाल में मिला सरकारी आवास
Fri, 22 Jan 2021 09:43 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आखिरकार भोपाल में सरकारी बंगला मिल गया है। वे इसका पिछले ढाई साल से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने 23 मई 2018 को इस बंगले के लिए आवेदन किया था। उस समय राज्य में भाजपा की सरकार थी और विधानसभा के चुनाव होने वाले थे।
विज्ञापन
अपने आवेदन में सिंधिया ने निवेदन किया था कि बिना देर किए उन्हें भोपाल में सरकारी आवास दिया जाए। हालांकि आवास मिलते-मिलते उन्हें ढाई साल बीत गए। उन्होंने कांग्रेस सरकार में फिर बंगले की मांग की लेकिन ये मांग 15 महीने अटकी रही। राज्य में दोबारा भाजपा की सरकार बनने के दस महीने बाद उन्हें बंगला आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शिवराज कैबिनेट का विस्तार: तुलसी सिलावट-गोविंद सिंह बने मंत्री, दोनों विधायक सिंधिया समर्थक
विज्ञापन
बनें उमा भारती और दिग्विजय के पड़ोसी
शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने सिंधिया को श्यामला हिल्स पर बी-5 बंगला आवंटित किया है। यहां पूर्व मंत्री हनी सिंह बघेल रहा करते थे। भाजपा सांसद अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (बी-6, श्यामला हिल्स) के पड़ोसी होंगे। वहीं इसी बंगले के बगल से चौथा बंगला बी-1 कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का है। सिंधिया का बंगला उमा और दिग्विजय से बड़ा है और डेढ़ एकड़ में फैला हुआ है।
सिंधिया ने छोड़ा दिल्ली का बंगला
लोकसभा चुनाव में हार मिलने के बाद सिंधिया ने 27 जुलाई 2019 को 27, सफदरजंग रोड पर स्थित सरकारी बंगले को खाली कर दिया था। सिंधिया परिवार के पास यह बंगला 33 सालों तक रहा था। इससे पहले सिंधिया ने भोपाल में सरकारी बंगले के लिए कभी कोई कोशिश नहीं की। चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बंगला मांगा था। उनके नए बंगले पर रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। यहां सिंधिया का एक अलग से कार्यालय भी होगा जिसमें वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
